‘मुझे खामखा घसीटा जा रहा है और…’ शमिता-राकेश के ब्रेकअप के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने पर तिलमिलाई रिद्धि दोगरा

शमिता शेट्टी और राकेश बापट के ब्रेकअप के लिए अभिनेता की एक्स वाइफ और टीवी एक्ट्रेस रिद्धि दोगरा को जिम्मेदार ठहराया गया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने ट्वीट कर इस पर सफाई दी है।

मुंबई, 10 अगस्त: बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां कईं कंटेस्टेंट आते हैं और शो के दौरान उनके बीच प्यार हो जाता है। कुछ कपल्स शो से बाहर होने के बाद ब्रेकअप कर लेते हैं तो कुछ कपल्स इस रिश्ते अंत तक पहुंचाते हैं। कुछ ऐसा ही मशहूर जोड़ी राकेश बापट और शमिता शेट्टी के साथ भी हुआ। दोनों के एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है जिसके बाद से इस खबर को लेकर कईं तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

रिद्धि दोगरा ने लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

रिद्धि दोगरा ने लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और मशहूर एक्टर राकेश बापट का ब्रेपअप हो चुका है। दोनों अपने ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चा में हैं। शमिता और राकेश ने अपने ब्रेकअप का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था जिसके बाद इस खबर से लाखों फैंस का दिल टूट गया था। हालांकि कुछ फैंस ने इस ब्रेकअप का सम्मान किया तो वहीं कुछ ने राकेश बापट की एक्स वाइफ रिद्धि दोगरा को इस ब्रेकअप के लिए जिम्मेदार ठहराया। लेकिन अब इस मामले में रिद्धि दोगरा फैंस पर भड़क उठीं और उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

राकेश-शमिता के ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

रिद्धि दोगरा ने ट्विटर ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, "मैं देख रही हूं कि मेरे खिलाफ राकेश की वजह से बिना मतलब की चीजें की जा रही हैं। वह शादी से पहले और शादी के बाद भी मेरे दोस्त थे और मैं हमेशा ही अपने दोस्तों के साथ खड़ी होती हूं, चाहे उनका फैसला कुछ भी हो। मैं आप फैंडम का स्टार की ओर पैशन और प्यार समझती हूं, लेकिन मैं उन सभी को गले लगाना चाहूंगी, जो मुझे बेवजह ट्रोल कर रहे हैं।

'मुझे नीचा दिखाकर आप लोग...'

'मुझे नीचा दिखाकर आप लोग...'

रिद्धि यही नहीं रुकी उन्होंने आगे लिखा कि, मुझे मालूम है कि आप लोगों को बहुत बुरा लगा है। लेकिन जिस चीज में मुझे खामखा में घसीटा जा रहा है, उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।" "कृ्प्या इस नकारात्मकता को बंद करें। मैं आप सभी को प्यार भेजना चाहती हूं। लेकिन इस एक्सप्लेनेशन के बाद भी अगर आप लोग यूं ही नकारात्मक बने रहना चाहते हैं और मुझे नीचा दिखाकर आप लोग अच्छा महसूस कर रहे हैं तो ठीक है मैं आप लोगों की मदद करके खुश हूं। भगवान आप लोगों को सद्बुद्धि दे।"

पोस्ट के बाद बुरी तरह ट्रोल हुई रिद्धि

पोस्ट के बाद बुरी तरह ट्रोल हुई रिद्धि

फिलहाल रिद्धि का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शमिता शेट्टी और राकेश बापट के ब्रेकअप पर रिद्धि की ये सफाई फैंस को रास नहीं आ रही है और वह उनको अब भी लगातार ट्रोल कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने उन्हें 'अटेंशन सीकर' बताया तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये मत कहो कि आप राकेश की वजह से ट्रोल हुए हो। उन्होंने आपको बीच में घुसने के लिए नहीं कहा था। मत करो कमेंट।"

राकेश-शमिता ने ब्रेकअप का किया था ऐलान

राकेश-शमिता ने ब्रेकअप का किया था ऐलान

शमिता शेट्टी और राकेश बापट लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को कईं बार साथ में स्पॉट भी किया गया। इस बीच खबरें ऐसी भी सामने आईं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि दोनों ने अब अपने ब्रेकअप का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। लेकिन उनके द्वारा हुई इस घोषणा के बाद फैंस का दिल टूट गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+