'अब आजा यार' क्या प्रेग्नेंसी से परेशान हो गईं ऋचा चड्ढा? डिलीवरी से पहले बेबी के लिखा ऐसा पोस्ट
Richa Chadha Pregnancy: ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक है। अब जल्द ही कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। इन दिनों ऋचा अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। हीरामंडी एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ फोटोज साझा करती रहती हैं।
जहां एक तरफ ऋचा चड्ढा अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए काफी एक्साइटेड हैं तो वहीं दूसरी तरफ अब एक्ट्रेस को अकेलापन सताने लगा है। ऐसे में ऋचा से अब अपने बच्चे का इंतजार नहीं हो पा रहा है। एक्ट्रेस ने डिलीवरी से पहले अब अपने बच्चे के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।

ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें ओरेंज और व्हाइट आउटफिट पहना है। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में लकड़ी की कुर्सी पर बैठी नजर आईं। इन फोटोज को पोस्ट कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "असहजता अकेलेपन की है, लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं अकेली नहीं हूं। मेरे पास एक छोटी सी हलचल, एक घुटना, एक अचानक से किक मारना किसी के सुनने की भावना के रूप में लगातार रिमाइंडर हैं। एक कली के खिलने का इंतज़ार कर रही हूं.आजा यार।"
ऋचा चड्ढा के इस पोस्ट पर अब उनके फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इस असुविधा का आनंद लें... मेरा विश्वास करें कि आप इसे कई बार याद करेंगे।" वहीं सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने पोस्ट पर हार्ट इमोजी डाला। इसके अलावा आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी कमेंट कर लिखा, 'आजा यार।' फिलहाल एक्ट्रेस का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, ऋचा चड्ढा की प्रेग्नेंसी का ये 9वां महीना चल रहा है। ऐसे में कभी भी एक्ट्रेस की डिलीवरी हो सकती है। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में देखा गया था। जिसमें उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। वहीं अली फजल ने मिर्जापुर 3 में एक बार फिर गुड्डू भैया का रोल निभाकर खूब वाहवाही लूटी।












Click it and Unblock the Notifications