'केवल पायलट को क्यों पीटा?' फ्लाइट में हुई मारपीट मामले में बोलीं Richa Chadha, शेयर किया पोस्ट
Richa Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से फ्लाइट में देरी के कई मामले में सामने आ रहे हैं। जिसका सामना अब खुद ऋचा चड्ढा को भी करना पड़ा। अब एक्ट्रेस ने अपना अनुभव साझा करते हुए फ्लाइट में हुए थप्पड़कांड पर रिएक्शन दिया।
ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने X पर साझा किए पोस्ट में इंडिगो पायलट के साथ हुई मारपीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें भी इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के दौरान हुई देरी का सामना करना पड़ा है। अब ऋचा चड्ढा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऋचा चड्ढा ने अपने पोस्ट ने लिखा, '3 दिनों में मेरी तीसरी फ्लाइट में... पहले दिन इंडिगो में 4 घंटे से ज्यादा की देरी हुई। दूसरे दिन इंडिगो में फिर 4 घंटे की देरी हुई कुछ रुट्स पर डायरेक्ट फ्लाइट्स अक्सर इंडिगो की होती हैं। तीसरे दिन इंटरनेशनल फ्लाइट थी जिसमें कोई इतनी बड़ी दिक्कत नहीं आई।'
ऋचा चड्ढा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, '14 जनवरी को मुंबई में एयर शो था, जिसकी वजह से सुबह रनवे बंद कर दिया गया और फिर उत्तर भारत में कोहरा/धुंध- दिल्ली रनवे बंद... क्या यह इसका असर था? पूरे देश में फ्लाइट्स में देरी हुई है। लगता है इन कर्मचारियों को कुछ ज्यादा काम करना पड़ रहा है।'
ऋचा चड्ढा ने आगे इंडिगो पायलट मारपीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मुझे हैरानी है कि केवल एक व्यक्ति पर हमला हुआ, क्योंकि गुस्सा बहुत ज्यादा बढ़ रहा है (मैं हिंसा को बर्दाश्त नहीं कर सकती)। आम नागरिक बिना किसी वजह से पीड़ित होते हैं। जब तक हम इस मामले में बोलेंगे नहीं, हम भुगतान करते समय नुकसान में रहेंगे, और अगर हम नहीं जागे, तो हम इसी के लायक हैं।' बता दें कि, ऋचा से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे फ्लाइट की देरी की वजह से घंटों एयरपोर्ट पर फंसी रही थी।












Click it and Unblock the Notifications