इस तारीख को होगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी, जानिए वेडिंग मेन्यू से लेकर गेस लिस्ट तक की पूरी डिटेल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और अब दोनों की शादी की तारीख सामने आ गई है।

मुंबई, 12 सितंबर: बॉलीवुड में अब एक बार फिर शादी की गूंज सुनाई देने वाली है। जी हां लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे अली फजल और ऋचा चड्ढा अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में दोनों शादी करने वाले थे लेकिन किसी वजह से इसे टाल दिया गया। अब लेटेस्ट अपटेड के मुताबिक, दोनों की शादी की डेट और वेन्यू का खुलासा हो चुका है।

ऋचा चड्ढा अली फजल की शादी का पूरा शेड्यूल

ऋचा चड्ढा अली फजल की शादी का पूरा शेड्यूल

ऋचा और अली को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटते। दोनों की साथ में तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अब ई टाइम्स की खबर के मुताबिक, ये स्टार कपल अक्टूबर में शादी करेगा। जानिए दोनों की शादी का पूरा शेड्यूल

इस दिन से शुरू होंगे फंक्शन

इस दिन से शुरू होंगे फंक्शन

ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्री- वेडिंग फंक्शन सिंतबर महीने के अंत में शुरू हो जाएंगे। और 2 अक्टूबर तक दिल्ली के किसी किले में ये वेडिंग बैश जारी रहेगा। उसके बाद ये दोनों मुंबई में 6 अक्टूबर को शादी करेंगे और 7 अक्टूबर को दोनों का भव्य रिसेप्शन होगा।

मुंबई में होगा ग्रेंड रिसेप्शन

मुंबई में होगा ग्रेंड रिसेप्शन

वहीं इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक, दिल्ली में दोनों की मेहंदी और हल्दी की रस्में शुरू हो जाएंगी। जिसमें उनके कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। तो वहीं मुंबई में शादी और ग्रैंड रिसेप्शन में 300-400 लोग शामिल होंगे।

कोरोना महामारी के दौरान होने वाली थी शादी

कोरोना महामारी के दौरान होने वाली थी शादी

ऋचा चड्ढा और अली फजल साल 2020 में शादी करने वाले थे। लेकिन बढ़ते कोरोना वायरल के कारण दोनों की शादी की डेट टल गई। खबर के मुताबिक तब दोनों अपनी फिल्मों में बिजी थे। इसके बाद दोनों मार्च 2022 में शादी करने वाले थे लेकिन अब आखिरकार दोनों इसी साल सितंबर में हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे।

ऋचा चड्ढा और अली फजल की लव स्टोरी

ऋचा चड्ढा और अली फजल की लव स्टोरी

वहीं ऋचा चड्ढा और अली फजल की लव स्टोरी की बात करें तो, जब दोनों ने फिल्म 'फुकरे' में साथ काम किया था। बस यही से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि दोनों ने ने अपने रिश्ते को छुपाए रखा। लेकिन बाद में दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+