अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर पर फिदा पति करण ने लिखा- मेरी बेटी लेमन की मां रिया में हैं ये खूबियां
मुंबई, 16 अगस्त। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी से 14 अगस्त को मुंबई में शादी की। इस जोड़े ने केवल अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच एक साधारण शादी की। आज रिया ने इंस्टाग्राम पर करण के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए अपनी शादी के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही रिया कपूर ने एक शादी के बाद के अनुभव को लेकर एक पोस्ट भी शेयर की है। वहीं करण ने एक फोटो शेयर कर रिया कपूर को बेटी लेमन की मां बताते हुए चार शानदार खूबियों का जिक्र किया है।

रिया कपूर पर फिदा पति करण ने लिखा- मेरी बेटी लेमन की मां रिया में हैं ये खूबियां
बता दें रिया और करण की शादी 14 अगस्त को अनिक कपूर के जुहू बंगले में हुई थी। करण ने जो तस्वीर शेयर की वो उनके वेडिंग ऐल्बम की है जिसमें दूल्हा और दुल्हन के मैचिंग वेडिंग ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रहे है। करण ने अपने पहले पोस्ट में रिया कपूर की चार बेहतरीन खूबियों बताई है। करण ने लिखा कल हमने इसे दुनिया के लिए इसे ऑफिशल कर दिया, लेकिन मैं और तुम इस रिश्ते को ईमानदारी से दशकों से जी रहे हैं। करण ने लिखा इसके लिए मैं उन चार लोगों को धन्यवाद कहना चाहूंगा जिन्होंने मुझे काफी प्यार, सम्मान, प्रोत्साहन और निरंतर सहयोग दिया है। पहली फिल्म निर्माता हैं, दूसरी फैशन स्टाइलिस्ट हैं, तीसरी मेरी बेटी लेमन की मां हैं और चौथी घर की रसोई में जादू करने वाली सबसे अच्छी कुक हैं और इन सबका नाम हैं रिया कपूर। मैंने अब तक का सबसे अच्छा निर्णय लिया है। यहां हमारे लिए वह सब कुछ है जो हमारा एक साथ इंतजार कर रहा है।'
Recommended Video

जानिए कौन है करण की बेटी लेमन
बता दें करण ने जिस बेटी लेमन की बात की है वो उनका प्यारा सा डॉगी है जिसकी हाल ही में सर्जरी भी हुई थी और उसको लेकर करण ने एक बड़ी सी पोस्ट भी शेयर की थी। करण की डॉगी से रिया भी बहुत अटैच हैं।

रिया ने पति करण को बताया दुनिया का सबसे अच्छे इंसान
रिया ने भी अपने इंस्टाग्राम वॉल पर शादी के बाद रिया ने पहली बड़ी प्यारी सी पोस्ट लिखी। रिया कपूर ने लिखा- '12 साल बाद, मुझे नर्वस या अभिभूत नहीं होना चाहिए था, क्योंकि आप मेरे बेस्ट फ्रेंड और मेरे जीवन में अब तक के सबसे अच्छे इंसान हैं, लेकिन शादी के मैं रोई और हिल गई और पूरे रास्ते मेरे पेट में अजीब सी हलचल महसूस होती रही क्योंकि मुझे नहीं पता था कि यह अनुभव कितना प्यारा होगा। मैं हमेशा वैसी ही लड़की रहूंगी जिसे रात 11 बजे तक मेरे माता-पिता के सोने से पहले जुहू वाले घर आना था।

रिया कपूर ने अपने परिवार के सदस्यों का भी किया जिक्र
रिया कपूर ने आगे लिखा अब तक मुझे नहीं पता था कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं। मुझे उम्मीद है हमारे परिवार एक हो गए हैं और हमारी लाइफ चाहने वाले कई होंगे। मेरे लिए करण बुलानी, अनिल कपूर, सुनीता कपूर, सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर का प्यार हमेशा के लिए है।' इस पोस्ट में रिया कपूर ने पति करन और पिता अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर और बहन सोमन कपूर और भाई हर्षवर्धन कपूर को याद किया।

रिया और करण की शादी के बाद की तस्वीरें
रिया और करण ने मेहंदी या हल्दी फंक्शन जैसे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन नहीं किए। इस जोड़े ने इसे सरल और बहुत ही शादी शादी समारोह किया। समारोह के बाद, अनिल कपूर ने पापराज़ी को मिठाई बांटी और उन्हें जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए कहा। समारोह के बाद नवविवाहितों को एक कार में विवाह स्थल से एक साथ छोड़ते हुए भी क्लिक किया गया।
12 साल के रिलेशन के बाद रिया कपूर और करण ने की शादी
रिया कपूर और करण बुलानी ने शादी के बंधन में बंधने से पहले 12 साल तक डेट किया। दोनों को अक्सर फैमिली आउटिंग, वेकेशन और डिनर डेट पर साथ देखा गया है। करण बुलानी ने रिया कपूर द्वारा निर्मित आयशा और वेक अप सिड जैसी फिल्मों में भी असिस्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications