करवा चौथ को लेकर सलाह देने वालों पर भड़कीं रिया कपूर, बोलीं- नहीं रखूंगी पहला व्रत क्योंकि...
मुंबई, 18 अक्टूबर: एक्टर अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने इस साल अगस्त में अपने प्रेमी करण बूलानी के साथ संग शादी की है। शादी के बाद रिया और करण क्वलिटी टाइम बिता रहे हैं। कुछ दिन पहले ही दोनों मालदीव से हनीमून मनाकर लौटे हैं। रिया सोशल मीडिया पर लगातार करण के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐसे में इस जोड़े को करवा चौथ को लेकर कई लोगों ने बिन मांगी सलाह भी दे डाली। जो रिया को पसंद नहीं आई है और उन्होंने कहा है कि उनका करवा चौथ का व्रत रखने में कोई विश्वास नहीं है।

मुझे व्रत की सलाह ना दें
इसी हफ्ते करवा चौथ मनाया जाएगा, इस दिन देश के कई हिस्सों में पत्नियां अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में अगस्त में शादी करने वाली रिया से कुछ लोगो ने पहले व्रत को लेकर सवाल किए। इसको लेकर रिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि वो ऐसे किसी व्रत में विश्वास नहीं रखती हैं और ना ही उनके पति करण का ऐसा कोई विश्वास है। ऐसे में कोई भी मुझे इसके लिए अपनी सलाह ना दे।

क्या है रिया की पोस्ट
रिया ने लिखा है, आप लोग प्लीज मुझे करवा चौथ के गिफ्ट्स या फिर कलैबरेशन के लिए ना पूछें। इसमें मैं या करण विश्वास नहीं करते हैं। हम दूसरे कपल्स और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं लेकिन यह हमारे लिए नहीं है। इसलिए मैं जिस चीज पर यकीन नहीं करती या उससे सहमत नहीं हूं, उसे प्रमोट करना या बढ़ावा देना पसंद नहीं करती हूं।

लोग बार बार मुझे कह रहे
रिया ने आगे लिखा, मुझे लगता है कि अगर हम अपनी और एक-दूसरे की केयर करते हैं तो हमें अच्छा रहना चाहिए। मैं ये सब सिर्फ इसलिए लिख रही हूं क्योंकि कुछ लोग मुझे बार-बार हर तरह से यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि मुझे यह व्रत रखना चाहिए। अगर आप यह पढ़ रहे हैं तो प्लीज इस शिट के लिए थैंक्यू।

हाल ही में मनाया करण का बर्थडे
10 दिन पहले ही रिया ने शादी के बाद हसबैंड करण बूलानी का पहला बर्थडे सेलीब्रेट किया है। रिया ने शादी के बाद हसबैंड करण के फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वो करण को किस करती नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- हर मामले में मेरे पार्टनर को जन्मदिन ढेरो मुबारकबाद। तुम्हारे साथ हर साल और भी जादुई होता है। ऐसा कोई और नहीं, जिसके साथ मैं आगे बढ़ पाऊं। आई लव यू सो मच।

अगस्त में परिवार के लोगों के बीच की थी दोनों ने शादी
प्रोड्यूसर और फैशन स्टाइलिस्ट रिया ने इस साल अगस्त की 14 तारीख को करण से शादी की थी। रिया और करण के शादी समारोह में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। करीब 13 साल तक करण के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद रिया ने शादी की। शादी के बाद करण और रिया कपूर हनीमून के लिए मालदीव चले गए थे। इसके बाद दोनों ने राजस्थान के एक लग्जरी रिसॉर्ट में भी समय बिताया।
उर्फी को भारी पड़ा राखी सावंत को बर्थडे में बुलाना सबके सामने कही उनको कसकर पकड़ा, करने लगीं किस, वीडियो वायरल

आयशा के सेट पर हुई थी करण से मुलाकात
करण और रिया की पहली मुलाकात सोनम कपूर की फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म को रिया कपूर ने प्रड्यूस किया था। करण बलूनी इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। तभी से यानी, 2009 से करण और रिया एक साथ हैं। इस साल दोनों ने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications