शादी के बाद रिया कपूर ने किया पहला पोस्ट, इस खास वजह से हो रहा वायरल
शादी के बाद रिया कपूर ने किया पहला पोस्ट, आलता से रंगे नजर आ रहे दुल्हन के पैर
मुंबई, 16अगस्त: एक्टर अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर शनिवार को अपने प्रेमी करण बूलानी के साथ संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। रिया और करण के शादी समारोह में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। करीब 13 साल तक करण के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद रिया ने शादी की है। शादी के बाद रिया कपूर का पहला सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में रिया के पैरों की झलक दिखी है।
Recommended Video

मसाबा ने शेयर की है तस्वीर
नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रिया की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सिर्फ रिया के पैर दिख रहे हैं। इस तस्वीर में रिया के पैरों में आलता लगा नजर आ रहा है। रिया ने भी इस तस्वीर को रीशेयर किया है। रिया कपूर ने करण से शादी के बाद यह पहला पोस्ट किया है।

अनिल के बंगले पर ही हुई शादी
रिया और करण की शादी अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले पर हुई। शादी में रिया की शादी में बहन सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ पहुंची। इस दौरान उनके परिवार के दूसरे सदस्य- खुशी कपूर, अंशुला, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, संजय कपूर समेत परिवार के तमाम लोगों के अलावा दोस्त शामिल थे।

13 साल से साथ थे दोनों
रिया और करण एक दूसरे को 13 साल से डेट कर रहे थे। कई साल से दोनों की शादी को चर्चा थी, जो अब खत्म हुई है। करण और रिया की पहली मुलाकात सोनम कपूर की फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म को रिया कपूर ने प्रड्यूस किया था। करण बलूनी इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। तभी साल 2009 से करण और रिया एक साथ हैं। 2013 में ही करण और रिया शादी करने वाले थे लेकिन तब किसी वजह से शादी को टाल दिया गया था।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications