गिरने से बाल बाल बचीं Rhea Chakraborty, फिर पैपराजी पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा, बोलीं- 'अगर पीछा करोगे तो....'

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिरते-गिरते बचती हैं।

Rhea Chakraborty Video: जब से बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ है। तभी से उनकी गर्लफ्रेंड और मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हालांकि, एक्टर की मौत के बाद अब धीरे-धीरे एक्ट्रेस अपनी लाइफ को वापस ट्रैक पर ला रही हैं। एक्ट्रेस भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी वीडियो और फोटोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह गिरते-गिरते बचीं।

गिरते-गिरते बचीं रिया चक्रवर्ती

गिरते-गिरते बचीं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में देखा जाता है। एक्ट्रेस किसी भी आउटफिट में बाहर निकलती हैं तो वह पैपराजी की नजर से बच नहीं पाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया। जिसमें वह कार से निकलकर जल्दबाजी में जा रही थीं। इस दौरान उनका अचानक से बैलेंस बिगड़ा और वह गिरते-गिरते बचीं।

अचानक बिगड़ा बैलेंस और फिर...

अचानक बिगड़ा बैलेंस और फिर...

वीडियो में रिया चक्रवर्ती एक दम कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्हें देख ऐसा लग रहा है कि वह काफी जल्दी में हैं। यही वजह है कि उनका चलते-चलते अचानक बैलेंस बिगड़ गया। ऐसे में रिया पीछे आ रहे फोटोग्राफर को गुस्से में बोलती है कि 'आप लोग पीछा करोगे तो ऐसा ही होगा'। यह कहकर एक्ट्रेस वहां से तुरंत चली जाती हैं।

एक्ट्रेस हुईं बुरी तरह ट्रोल

एक्ट्रेस हुईं बुरी तरह ट्रोल

फिलहाल रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स लगातार उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इतनी तो गिर चुकी हो और कितना गिरोगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'किसी के पीछे आने से गिरते हुए नहीं बची, बल्कि सुशांत सिंह की हत्या करने पर हमारे द्वारा दी जाने वाली बद्दुआ की वजह गिरती'। एक ने लिखा, 'गिर ही जाती सही होता'।

ऋतिक की पार्टी में स्पॉट हुईं थी रिया

ऋतिक की पार्टी में स्पॉट हुईं थी रिया

रिया को सैलून में एक कार्यक्रम में भाग लेने के कुछ हफ्तों पहले देखा गया था। जिसमें ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान के बेटे हरेन रोशन और हिरदान रोशन ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। इस कार्यक्रम में फराह खान अली, जायद खान, अर्सलान गोनी, सबा आजाद, फरहान अख्तर, अधुना, अकीरा, अनुषा दांडेकर और शिबानी दांडेकर समेत अन्य लोग भी शामिल हुए थे।

सुशांत के बाद इस शख्स पर आया रिया का दिल

सुशांत के बाद इस शख्स पर आया रिया का दिल

बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत के बाद इन दिनों रिया चक्रवर्ती बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। दोनों की साथ में कई वीडियो और फोटोज वायरल हुईं। हालांकि अब तक एक्ट्रेस ने इस रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई है। लेकिन, इन तस्वीरों से ये साफ जाहिर होता है कि अब एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं और वह बंटी सजदेह के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल, दिखा Glamorous अंदाज | वनइंडिया हिंदी |*Entertaiment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+