Rhea Chakraborty Birthday: फिल्मों में नहीं चला रिया चक्रवर्ती का जादू, फिर भी लाखों में करती हैं कमाई
Rhea Chakraborty Birthday: टीवी इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ में कई तरह के उतार-चढ़ाव आए हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती साउथ के साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि उन्हें फिल्मों में कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बार सुर्खियों में छाई रही हैं।
रिया चक्रवर्ती मूल रूप से एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनका जन्म बंगलुरु में हुआ है। रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। आपको बता दें कि फिल्मों से सफल न होने के बावजूद रिया चक्रवर्ती आज भी एक महीनें में लाखों में कमाई कर लेती है। उनके पास करोड़ों की संपत्ति भी है। आज रिया चक्रवर्ती अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी कमाई और संपत्ति के बारे में।

रिया चक्रवर्ती का एक्टिंग करियर
रिया चक्रवर्ती एक लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीडियो जॉकी की थी। साल 2009 में एमटीवी के रियलिटी शो 'टीवीएस स्कूटी टीन डिवास' से उन्होंने टीवी पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई शोज को भी होस्ट किया और साल 2012 में 'तुनीगा तुनीगा' से उन्होंने साउथ फिल्मों में अपनी शुरुआत की थी। इसके एक साल बाद रिया ने फिल्म मेरे डैड की मारुति से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद भी रिया कई फिल्मों में दिखाई दीं लेकिन ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाईं।
रिया चक्रवर्ती की सालाना कमाई
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भले ही बॉलीवुड फिल्मों में अच्छी न साबित हो सकी हों लेकिन वह दूसरे कई प्रोजेक्ट्स से महीने में लाखों रुपए की कमाई कर लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया चक्रवर्ती एक महीने में करीब 2.5 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं। वहीं साल भर में वह लगभग 30 लाख से ज्यादा रुपए की कमाई कर लेती हैं।
रिया चक्रवर्ती का आलीशान घर
रिया चक्रवर्ती की कमाई फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, टीवी शोज होस्ट करना और स्टेज शोज के जरिए होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती की कुल संपत्ति करीब 1.5 मिलियन डॉलर यानी 11 करोड़ रुपए से ज्यादा है। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती मुंबई के एक पॉश इलाके में एक लग्जीरियस अपार्टमेंट में रहती हैं। रिया के इस फ्लैट की कीमत 85 लाख रुपये है।
रिया चक्रवर्ती का कार कलेक्शन
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती का नाम दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ जोड़ा गया था। हालांकि रिया ने खुद भी बताया था कि वह सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकी थीं। वहीं सुशांत सिंह की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती को कुछ समय तक जेल में भी रहना पड़ा था। रिया को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास जीप कंपास एसयूवी है जिसकी कीमत 23 लाख के आसपास है। वहीं रिया के पास टोयोटा इनोवा भी है जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications