Rhea Chakraborty Birthday: फिल्मों से ज्यादा विवादों से रहा नाता, 10 सालों में नहीं मिली एक भी हिट फिल्म

रिया चक्रवर्ती आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया को लोग बतौर एक्ट्रेस नहीं, बल्कि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड के तौर पर जानते हैं। एक्ट्रेस को अपने 10 साल के करियर में एक भी हिट फिल्म नहीं मिली।

मुंबई, 1 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने 10 साल के लंबे करियर में एक्ट्रेस ने बस गिनी चुनी फिल्मों में ही काम किया है। रिया चक्रवर्ती को लोग बतौर एक्ट्रेस नहीं, बल्कि सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड के तौर पर जानते हैं। सुशांत की मौत के बाद रिया की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। एक्ट्रेस पर आरोप था कि उन्होंने अभिनेता को खुदखुशी के लिए उकसाया था। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर.. आइये जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें.....

यहां से हुई करियर की शुरुआत

यहां से हुई करियर की शुरुआत

रिया चक्रवर्ती ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2009 से की थी। एक्ट्रेस ने टीवी के पॉपुलर शो टीवीएस स्कूटी टीना दीवा से एक्टिंग में कदम रखा। रिया इस शो में कुछ कमाल तो नहीं दिखा सकीं लेकिन शो से उन्हें पॉपुलैरिटी जरूर मिल गई।

रणवीर सिंह की फिल्म के लिए हुईं रिजेक्ट

रणवीर सिंह की फिल्म के लिए हुईं रिजेक्ट

इसके बाद रिया को एमटीवी के कई शो होस्ट करते हुए देखा गया। इसके बाद रिया ने रणवीर सिंह की पॉपुलर फिल्म बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। रिया ने कई छोटे-बड़े शोज किए लेकिन उन्हें लीड रोल वाली कोई फिल्म नहीं मिल पा रही थी। रिया को आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम ओए हीरिये में भी देखा गया।

इस तेलुगू फिल्म से किया डेब्यू

इस तेलुगू फिल्म से किया डेब्यू

बॉलीवुड में जब एक्ट्रेस की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया, तो उन्होंने साउथ की तरफ रुख कर लिया। साल 2012 में रिया की तेलुगू फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' रिलीज हुई। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से डेब्यू किया। दोनों ही फिल्में कमाल नहीं कर सकीं। साल 2014 में चारुदत्त आचार्य द्वारा निर्देशित और रमेश सिप्पी और रोहन सिप्पी द्वारा निर्मित 'सोनाली केबल' फिल्म में भी रिया ने काम किया। हालांकि, ये फिल्म भी एक्ट्रेस के करियर की फ्लॉप फिल्म साबित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+