Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुझसे शादी करोगे? सलमान खान को महिला रिपोर्टर ने किया प्रपोज, जानिये क्या बोले 'भाईजान'?

Salman Khan video: सलमान खान को एक फीमेल रिपोर्टर ने प्रपोज किया तो एक्टर ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

 Salman Khan

Reporter proposed Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों IIFA 2023 के लिए अबू धाबी में हैं। सलमान खान की जितनी पॉपुलैरिटी इंडिया में है, उससे कहीं ज्यादा बाहर है। एक्टर की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। ऐसे में बात अगर फीमेल फैंस की करें, तो फिर क्या ही कहने।

सलमान खान मोस्ट एलीजिबल बैचलर हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी न जाने कितनी लड़कियां एक्टर पर जान छिड़कती हैं। ऐसे में अगर कोई मौका मिल एक्टर से मिलने का, तो फिर कोई फैन ऐसा मौका भला कैसे गंवा सकती है। (वीडियो-नीचे)

महिला रिपोर्टर ने किया प्रपोज
इन दिनों एक्टर IIFA अवॉर्ड्स 2023 के लिए अबू धाबी में हैं। इस बीच एक महिला रिपोर्टर से एक्टर की बातचीत हुई। महिला रिपोर्टर ने एक्टर को सीधे शादी का प्रपोजल दे डाला। और मजेदार बात तो ये है कि एक्टर ने इसका जवाब बड़े ही फनी अंदाज में दिया। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

'मुझे आपसे प्यार हो गया'
सलमान खान से सवाल करते हुए रिपोर्टर पूछती हैं कि मैं हॉलीवुड से सिर्फ आपके लिए यहां आई हूं। मुझे पहली नजर में ही आपसे प्यार हो गया। इसके बाद सलमान खान ने कहा कि आप शाहरुख खान की बात कर रही हैं। इसके बाद रिपोर्टर ने कहा कि नहीं मैं तो आपकी बात कर रही हूं।

'मुझसे शादी करोगे?'
रिपोर्टर आगे बोलीं कि सलमान खान आप मुझसे शादी करोगे? इसपर जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा कि शादी करने के दिन बीत गए हैं। आपको मुझसे लगभग 20 साल पहले मिलना चाहिए था। सलमान खान और रिपोर्टर की बातचीत का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सलमान ने दिया मजेदार जवाब
एक्टर ने जिस मजाकिया अंदाज में रिपोर्टर के सवाल का जवाब दिया, वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले सलमान खान का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हाथ मिलाने आ रहे विक्की कौशल को एक्टर की सिक्योरिटी ने धक्का दे दिया।

देखें वीडियो...

विक्की सलमान से हाथ मिलाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन एक्टर से उन्हें कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। हालांकि, एक नया वीडियो चर्चा में है, जिसमें सलमान खान ने खुद विक्की कौशल को गले लगाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+