श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी के बीच था ऐसा रिश्ता, क्या एक्ट्रेस की वजह से टूटा सांसद का घर?
Shweta Tiwari and Manoj Tiwari: टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लोग उनकी एक्टिंग के अलावा उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। 43 साल की श्वेता तिवारी को देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि वह दो बच्चों की मां हैं। श्वेता तिवारी की बड़ी बेटी पलक तिवारी की उम्र ही 23 साल है। वहीं आज भी श्वेता तिवारी अपनी कातिलाना अदाओं और बोल्ड तस्वीरों से लोगों का दिल घायल करती रहती हैं। आज श्वेता तिवारी का 43वां जन्मदिन है।
2007 में टूटी थी श्वेता तिवारी की पहली शादी
श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। श्वेता ने साल 1998 में अभिनेता और प्रोड्यूसर राजा चौधरी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी पलक तिवारी है। शादी के नौ साल बाद यानी 2007 में श्वेता ने अपने पति राजा चौधरी को तलाक दे दिया था। उस समय श्वेता ने बताया था कि राजा की शराब की लत और घरेलू हिंसा के कारण उनके संबंधों में परेशानी आ रही थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी कि राजा उनके साथ रोजाना मारपीट करते थे। वह उनके शो के सेट पर पहुंच जाते थे और उनके साथ गलत बर्ताव करते थे।

मनोज तिवारी के साथ जुड़ा था श्वेता तिवारी का नाम
राजा चौधरी से अलग होने के बाद भोजुपरी सुपरस्टार, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी के साथ श्वेता तिवारी का नाम जुड़ने लगा था। हालांकि दोनों की बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद थी लेकिन मनोज तिवारी की एक्स वाइफ रानी तिवारी को दोनों की नजदीकियां बिल्कुल भी पसंद नहीं थीं।
बिग बॉस के घर में बढ़ी थीं नजदीकियां
जानकारी के अनुसार श्वेता तिवारी ने मनोज तिवारी के साथ कई भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। साथ ही बिग बॉस 4 में भी ये दोनों साथ ही नजर आए थे। बिग बॉस के घर में दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। वहीं मनोज तिवारी की शादी टूट गई लेकिन श्वेता तिवारी के साथ उनकी दोस्ती अभी भी जारी है।
श्वेता तिवारी पर लगा था घर तोड़ने का आरोप
मनोज तिवारी ने बिग बॉस के घर में श्वेता तिवारी से पत्नी के साथ चल रहे मनमुटाव पर खुलकर बात बात भी की थी। श्वेता और मनोज तिवारी की नजदीकियां उनकी पूर्व पत्नी रानी तिवारी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती थीं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी पर मनोज तिवारी का घर तोड़ने का आरोप तक लग चुका है। कई लोगों का मानना है कि श्वेता तिवारी के चलते ही रानी तिवारी ने अपने पति मनोज तिवारी को तलाक दे दिया था।
मनोज तिवारी की पहली पत्नी ने दे दिया था तलाक
मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के रिलेशनशिप की अफवाह भी खूब उड़ी थी लेकिन एक्टर ने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम ही दिया है। वहीं मनोज तिवारी ने रानी तिवारी को तलाक देने के 10 साल बाद सुरभि तिवारी से शादी कर ली थी। कहा जाता है कि रानी तिवारी को तलाक देने के बाद मनोज तिवारी को काफी अकेलापन महसूस हो रहा था। ऐसे में उन्होंने बेटी के कहने पर दूसरी शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications