कौन है रेखा का 'मिस्ट्री मैन'? किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं एक्ट्रेस? 35 साल बाद अर्चना पूरन सिंह ने खोला राज

Rekha Mystery Man: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी फेमस हैं। 70 की उम्र में भी रेखा लोगों को अपनी अदाओं से दीवाना बनाना जानती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मेहमान बनकर पहुंची थीं।

रेखा ने पर्सनल जिंदगी को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
इस शो में रेखा ने अपनी पर्सनल जिंदगी और करियर से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने रेखा वाले एपिसोड की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं हैं। साथ ही उनसे पहली मुलाकात और रेखा के 'मिस्ट्री मैन' के बारे में भी खुलासा किया है।

Rekha Mystery Man

अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा नोट
आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह ने रेखा के साथ साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'लड़ाई' में काम किया था। वहीं अब 35 साल बाद दोनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में साथ में नजर आईं। अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेखा को लेकर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।

'मैंने रेखा जी के साथ 'लड़ाई' में काम किया था'
इस पोस्ट में अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि आखिर रेखा हमेशा ही किस मिस्ट्री मैन के बारे में बात करती थीं। अर्चना पूरन सिंह ने लिखा है- जब मैंने रेखा जी की फिल्म 'सावन भादों' देखी, तो मैं एक छोटे शहर में रहने वाली एक बच्ची थी, जिसकी शायद ही कभी मुंबई जाने की उम्मीद थी और कभी रेखा जी से व्यक्तिगत रूप से मिलने की भी कोई उम्मीद नहीं थी। फिर वर्षों बाद मैंने उनके साथ फिल्म 'लड़ाई' में काम किया था।

'मुझे मेकअप और नकली पलकें लगाना सिखाया'
अर्चना पूरन सिंह ने आगे लिखा है- रेखा जी ने सेट पर मुझे अपने मेकअप रूम में बुलाया। उन्होंने मुझे मेकअप और नकली पलकें लगाना सिखाया। नकली पलकों यानी फेक आइलेशेज का बॉलीवुड में ट्रेंड शुरू करने का क्रेडिट उन्हें ही दिया जाता है।

कौन है रेखा का 'मिस्ट्री मैन'
अर्चना पूरन सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है- उस वक्त मैं और रेखा जी फिल्म सिटी के लॉन में काफी बातें किया करते थे। मुझे आज भी याद है कि मैंने रेखाजी से पूछा था कि वो हमेशा किस शख्स के बारे में बात किया करती थीं। इस पर रेखा ने मुझसे कहा था कि क्या तुम उस शख्स के बारे में नहीं जानती हो?

'रेखा जी का इशारा अमिताभ बच्चन से था'
अर्चना पूरन सिंह ने आगे लिखा- रेखा जी के मिस्ट्री मैन का इशारा अमिताभ बच्चन से था। रेखा जी कमाल की हैं। वह लिविंग लेजेंड हैं। उनके बारे में जानना बहुत ही खुशनसीबी की बात है। छोटे शहरों के छोटे बच्चों के भी सपने पूरे होते हैं।

अमिताभ बच्चन से प्यार करती थीं रेखा
आपको बता दें कि रेखा और अमिताभ बच्चन के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की बातें सामने आ चुकी हैं। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच काफी समय तक अफेयर चला था। उस समय अमिताभ बच्चन शादीशुदा थे। हालांकि बिग बी ने कैमरे के सामने सीधे तौर पर इस बात को कभी भी स्वीकार नहीं किया है।

अमिताभ बच्चन और रेखा का अफेयर
अमिताभ बच्चन इस अफेयर की बात को पब्लिकली स्वीकारने से बचते रहे हैं, पर रेखा खुलेआम कई बार इसके बारे में बात कर चुकी हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि वो अमिताभ बच्चन से प्यार करती थीं। दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में थे।

किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा?
रेखा पहली बार नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी में मांग में सिंदूर लगाकर पहुंची थीं। उस समय रेखा को ऐसे देखकर हर कोई हैरान हो गया था। उसके बाद से रेखा आज भी हमेशा मांग में सिंदूर लगाए नजर आती हैं। ऐसे में अक्सर उनसे पूछा जाता है कि आखिर वह किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं। बहुत से लोग इसे अमिताभ बच्चन से जोड़कर भी देखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+