'महारानी' जैसी जिंदगी जीती हैं रेखा, अरबों में है संपत्ति, जानें कितने पैसों की मालकिन हैं एक्ट्रेस
Rekha Net Worth: हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। 70 साल की उम्र में भी वह अपनी खूबसूरती के चलते कई हीरोइनों को मात दे सकती हैं।
रेखा ने फिल्मों से बना ली है दूरी
आपको बता दें कि बहुत ही कम उम्र में रेखा ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। रेखा ने कड़ी मेहनत कर बहुत ही कम समय में पॉपुलैरिटी भी हासिल कर ली थी। मेकर्स उन्हें फिल्मों में कास्ट करने के लिए बेकरार रहते थे। फिलहाल वह फिल्मों से बहुत दूर हैं।

दर्दभरी रही रेखा की पर्सनल लाइफ
रेखा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार रही है, उनकी पर्सनल लाइफ में उतना ही दर्द रहा है। फिलहाल वह खुद को लाइमलाइट से दूर रखती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेखा एक महारानी जैसी जिंदगी जीती हैं। उनके पास अरबों की संपत्ति है और वह एक रॉयल लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को रेखा ने दिए 50 साल
जानकारी के अनुसार रेखा का बचपन संघर्षों में बीता था लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल की है। उन्होंने साल 1966 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'रंगुला रतलाम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके चार साल बाद वह फिल्म 'सावन भादो' में नजर आई थीं। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अपनी जिंदगी के 50 साल दिए हैं।
रेखा के पास है 25 अरब रुपए की संपत्ति
रेखा ने करीब 190 फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं और एक लग्जरी लाइफस्टाइल जी रही हैं। उनके पास मुंबई और हैदराबाद में कई प्रॉपर्टीज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेखा के पास 40 मिलियन डॉलर यानी करीब 332 करोड़ रुपये की संपत्ति मौजूद है।
एक फिल्म के लिए लेती हैं 14 करोड़ रुपए
रेखा मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में एक आलीशान बंगले में रहती हैं। उनके इस घर की कीमत करोड़ों में है। खबर है कि रेखा एक फिल्म के लिए 13 से 14 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा उनकी कमाई ब्रांड प्रमोशन से भी होती है। इसके लिए वो 5 से 6 करोड़ रुपये वसूलती हैं।
रेखा की महंगी गाड़ियों का कलेक्शन
रेखा को महंगी गाड़ियों का भी खूब शौक है। उनके पास टाटा नेक्सॉन, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, लैंड रोवर डिस्कवरी और मिटशुबुशी आउटलैंडर जैसी गाड़ियों का कलेक्शन है। आपको बता दें कि रेखा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही वो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। वह राज्यसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं। इसलिए उन्हें सरकारी भत्ता भी मिलता है।
रेखा के पास है महंगी साड़ियों और ज्वैलरी का कलेक्शन
रेखा जब भी घर से बाहर जाती हैं, तो वह महंगी चमचमाती साड़ियों और ज्वैलरी पहने नजर आती हैं। रेखा के पास काफी महंगी साड़ियों का कलेक्शन है। इसके अलावा उनके पास सोने की ढेर सारी ज्वैलरी भी है।












Click it and Unblock the Notifications