मुंबई के इस 'महल' में रहती हैं रेखा, अकेले जीती हैं आलीशान जिंदगी, संपत्ति इतनी कि आप सोच नहीं सकते
Rekha Net Worth and Home: हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि अपनी खूबसूरती से आज भी लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। 70 साल की उम्र में भी वह अपनी खूबसूरती के चलते कई हीरोइनों को मात दे सकती हैं।
कम उम्र में रेखा ने की थी इंडस्ट्री में एंट्री
बता दें कि बहुत ही कम उम्र में रेखा ने इंडस्ट्री में एंट्री कर ली थी। रेखा ने कड़ी मेहनत कर बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बनाई है। उस समय मेकर्स उन्हें फिल्मों में कास्ट करने के लिए बेकरार रहते थे। लेकिन फिलहाल उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है।

1966 में रेखा ने शुरू किया था एक्टिंग करियर
रेखा ने साल 1966 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'रंगुला रतलाम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके 4 साल बाद वह फिल्म 'सावन भादो' में नजर आई थीं। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अपनी जिंदगी के 50 साल दिए हैं।
आलीशान घर 'बसेरा' में रहती हैं रेखा
रेखा अपने क्लासिक अंदाज के लिए इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। वह मुंबई के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित शानदार घर 'बसेरा' में रहती हैं। ये मुंबई की सबसे खूबसूरत और पॉस इलाकों में से एक है। उनके इस महल को दूर से देखने के लिए यहां लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है।
रेखा के आलीशान महल की कीमत 150 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि शाहरुख खान के आलीशान बंगले 'मन्नत' और अमिताभ बच्चन का लग्जीरियस घर 'जलसा' देखने के साथ साथ लोग मुंबई में रेखा का महल बसेरा देखना भी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि रेखा के इस आलीशान महल की कीमत 150 करोड़ रुपये है।
ऐसी है रेखा की रॉयल हवेली
-रेखी की ये रॉयल हवेली मुंबई की सबसे आलीशान संपत्तियों में से एक है। घर के चारों तरफ हरियाली फैली हुई है जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। घर के मेन एंट्री गेट पर एक बड़ी छतरी जैसी संरचना है जो हवेली के आकर्षण को बढ़ाती है।
-कहा जाता है कि रेखा के इस शाही घर का डिजाइन, उनकी फिल्म उमराव जान की याद दिलाता है। रेखा का ये महल समंदर किनारे पर बसा हुआ है। बंगले की बड़ी-बड़ी खिड़कियों से समुद्री हवा और सूरज की रोशनी एकदम घर के अंदर आती हैं।
-रेखा के इस आलीशान घर के अंदर, गहरे रंग की लकड़ी की नक्काशी, पीतल और वुड के एंटीक फर्नीचर, मुलायम हथकरघा वाले पर्दे और एंटीक मिरर शाही टच देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेखा के घर की दीवारों को आरामदायक और रॉयल लुक देने के लिए मिट्टी के रंगों के पैटर्न वाले वॉलपेपर से सजाया गया है।
-रेखा के घर का इंटीरियर दक्षिण भारतीय परंपरा और नवाबी विरासत से सजा हुआ है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कि बॉलीवुड फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की कोई फिल्म चल रही हो। रेखा का घर भांसाली के शूटिंग सेट से कम नहीं है।
-जानकारी के अनुसार रेखा के घर में बिना अप्वाइंटमेंट लिए किसी को घुसने की अनुमति नहीं है। कोई भी पैपराजी उनके घर के अंदर नहीं जा सकता है। उनके कुछ करीबी दोस्त ही सिर्फ उनके घर पर जा सकते हैं।
रेखा की कमाई और कुल संपत्ति
-रेखा ने करीब 190 फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं और एक लग्जरी लाइफस्टाइल जी रही हैं। उनके पास मुंबई और हैदराबाद में कई प्रॉपर्टीज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेखा के पास 40 मिलियन डॉलर यानी करीब 332 करोड़ रुपये की संपत्ति मौजूद है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेखा एक फिल्म के लिए 13 से 14 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा उनकी कमाई ब्रांड प्रमोशन से भी होती है। इसके लिए वो 5 से 6 करोड़ रुपये वसूलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications