क्या मैनेजर फरजाना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं Rekha? लेखक यासिर उस्मान ने बताई असल सच्चाई
Rekha Secretary Relationship: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा अपनी फिल्मों से ज्यादा अक्सर अफेयर की वजह से खूब लाइमलाइट में रहीं। एक जमाना था जब रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर के चर्चे हर तरफ थे। लेकिन अब रेखा का नाम उनकी सेक्रेटरी फरजाना के साथ जोड़ा जा रहा है।
मैनेजर फरजाना के साथ रिलेशनशिप में हैं रेखा
रेखा की बायोग्राफी रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी यह दावा किया गया है कि वह अपनी सेक्रेटरी फरजाना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ फरजाना के पास रेखा के बेडरूम जाने की परमिशन है। उनके अलावा स्टाफ के किसी भी मेंबर को बेड तक जाने की इजाजत नहीं है।

राइडट ने दावों का किया खंडन
ये भी दावा किया गया था कि, रेखा फरजाना को अपनी खास दोस्त, सपोर्टर और सलाहकार मानती हैं। फरजाना को रेखा की पर्सनल लाइफ से जुड़े हर सीक्रेट पता है। अब लेखक यासिर उस्मान जिन्होंने रेखा की बायोग्राफी पर किताब 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' लिखी है। उन्होंने इन दावों पर चुप्पी तोड़ी और इसे पूरी तरह से बकवास बताया।
कर सकते हैं कानूनी कार्रवाई
यासिर उस्मान ने इस मामले में ट्वीट कर लिखा, "रेखा द अनटोल्ड स्टोरी में जो लिव इन रिलेशनशिप को लेकर दावा किया गया है वह पूरी तरह से मनगंढ़त और झूठा है। इसका उद्देश्य केवल सनसनी फैलाना है। ये क्वोट्स मेरी किताब में से नहीं लिखा गया है। पूरी किताब में 'लिव-इन रिलेशनशिप' या 'हर्मेटिक अस्तित्व' या 'फिजिकल रिलेशनशिप' जैसे शब्दों का उपयोग नहीं किया गया।"
रेखा की लाइफ पर लिखी थी किताब
यासिर अपने ट्वीट में आगे लिखते हैं, अगर मेरी किताब से जुड़े इन झूठे दावों को सुधारा नहीं गया तो हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटेंगे। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि रेखा द अनटोल्ड स्टोरी में एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों को साझा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications