'रेखा मर्दों के लिए पागल हैं, उन्हें जाल में फंसाती हैं और फिर....', नरगिस दत्त ने Rekha के साथ की थी ऐसी हरकत
Rekha and Nargis Dutt: हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए फेमस रही हैं। एक समय ऐसा था जब ज्यादातर एक्टर्स अपनी फिल्म मेंहीरोइन के तौर पर रेखा को ही पसंद करते थे। रेखा ने भी बड़े-बड़े एक्टरों के साथ काम किया है।
रेखा ने अपनी जिंदगी में कई दुश्मन बना लिए थे
एक समय ऐसा था जब सेलेब्स से लेकर आम पुरुष तक रेखा की खूबसूरती और अदाओं पर मर मिटने के लिए तैयार रहते थे। रेखा की प्रोफेशनल लाइफ बहुत ही अच्छी रही है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ कभी भी सही ट्रैक पर नहीं रही। रेखा ने अपनी जिंदगी में कई दुश्मन बना लिए थे जो कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करते थे।

जया बच्चन को है रेखा से नफरत
एक्ट्रेस रेखा को न पसंद करने वाले लोगों की लिस्ट में सबसे पहला नाम जया बच्चन का है। दरअसल जया बच्चन के पति अमिताभ बच्चन के साथ रेखा के अफेयर की जमकर चर्चा होती थी। हालांकि इस पर किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन कहा जाता है कि जया बच्चन को ये बिल्कुल पसंद नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार जया बच्चन ने रेखा को उनके पति से काफी नजदीक खड़े होकर बात करने के चलते सरेआम थप्पड़ तक मार दिया था।
रेखा से नफरत करती थीं नरगिस दत्त
जया बच्चन ही नहीं दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस दत्त भी रेखा से खूब नफरत करती थीं। संजय दत्त की मां नरगिस दत्त को रेखा बिल्कुल पसंद नहीं थीं। ये बात साल 1984 की है जब रेखा एक्टर संजय दत्त के साथ फिल्म 'जमीन आसमान' की शूटिंग कर रही थीं। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के समय से संजय दत्त और रेखा के बीच अफेयर शुरू हो गया था। हालांकि इस अफेयर के बारे में न तो कभी रेखा ने कुछ कहा है और न ही संजय दत्त ने।
संजय दत्त और रेखा का अफेयर
आपको बता दें कि संजय दत्त की मां नरगिस दत्त एक्ट्रेस रेखा का नाम सुनते ही भड़क जाती थीं। जब संजय दत्त की मां नरगिस दत्त को पता चला था कि उनके बेटे और रेखा के बीच अफेयर चल रहा है तो उन्होंने रेखा को खूब भला-बुरा कहा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नरगिस दत्त ने एक दिन रेखा को शूटिंग सेट पर ही खूब खरी खोटी सुनाई थी।
नरगिस दत्त ने रेखा को कहा था डायन
संजय दत्त और उनके पिता सुनील दत्त को जब ये बात पता चली थी कि नरगिस ने शूटिंग सेट पर सरेआम रेखा को भला बुरा कहा है तो वह लोग हैरान हो गए थे। दरअसल रेखा और संजय की नजदीकियों से नरगिस दत्त काफी परेशान हो गई थीं। एक बार तो उन्होंने गुस्से में आकर रेखा को डायन तक कह दिया था। खबरों की मानें तो नरगिस ने रेखा के कैरेक्टर को लेकर भी कई तरह की बातें कही थीं।
नरगिस ने कहा था- वो तो चुड़ैल है
साल 1976 में दिए एक इंटरव्यू में नरगिस दत्त ने रेखा के बारे में खुलकर बात की थी और उन पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस ने कैमरे के सामने रेखा को खूब भला बुरा कहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नरगिस ने उस इंटरव्यू में कहा था कि रेखा मर्दों को अपने जाल में फंसाती रहती हैं। उन्हें अपनी जिंदगी मजबूत आदमी की जरूरत है। नरगिस ने कहा था- वह कुछ लोगों की नजर में चुड़ैल से कम नहीं है। वो मेरे बेटे से दूर रहे। उसने मेरे बेटे को भी फंसा लिया है।












Click it and Unblock the Notifications