'ये बहुत अमीर है क्या?' जब रेखा को शादी के जोड़े में देख चौंक गई थी हेमा मालिनी, कह डाली थी ऐसी बात

Rekha First Marriage: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा रेखा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। आज भी रेखा की जिंदगी से जुड़े उन तमाम किस्सों का जिक्र किया जाता है।

अमिताभ बच्चन से रिश्ता टूटने के बाद रेखा अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई थी और उन्होंने साल 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ही शादी का फैसला लिया था।

Rekha

रेखा ने एक दिन अचानक मुकेश अग्रवाल से मंदिर में शादी कर ली थी। दोनों अपने इस फैसले से काफी खुश थे। इसके बाद रेखा मुकेश के साथ तुरंत अपनी खास दोस्त और मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी के घर उनको अपनी शादी के बारे में बताने के लिए पहुंची। उस वक्त उनके साथ धर्मेंद्र भी मौजूद थे। रेखा को मुकेश के साथ देखकर अचानक हेमा ने उनसे पूछा कि, 'तुम ये मत कहना कि इस आदमी से शादी कर ली।'

हेमा मालिनी के इस सवाल का जवाब देते हुए रेखा ने उन्हें बताया कि दोनों ने शादी कर ली है। हेमा फिर हैरान होकर पूछती हैं कि, 'बहुत ज्यादा अमीर है क्या?' हालांकि रेखा ने उनके इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। रेखा की शादी के फैसले से हेमा मालिनी खुश थीं क्योंकि उस दौरान दोनों काफी अच्छे दोस्त थे।

बता दें कि, रेखा की ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही रेखा का अपने पति से झगड़े होने लगे थे। बताया जाता है कि रेखा ने इस रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की थी। वह कई बार मुकेश से मिलने दिल्ली भी गईं लेकिन दोनों के दूरी इतनी आ गई थी कि सब खत्म हो गया। शादी के 6 महीने बाद मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी जिसकी असल वजह डिप्रेशन बताई जाती है।

ये भी पढ़ें: रेखा को न मिला प्यार, न पैदा हुआ बच्चा, 3 महीने में ही पति ने...., Rekha की जिंदगी की वो दर्दनाक दास्तां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+