रेखा ने शादी के तुरंत बाद ही मुकेश अग्रवाल से बनी ली थी दूरी, पति ने उठा लिया ये बड़ा कदम, जानें क्या थी बात
Rekha Birthday: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर हैं बल्कि लोग आज भी उनकी कातिलाना अदाओं पर मर-मिटते हैं। रेखा फिल्मों के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई बार उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की बातें लोगों के सामने आई हैं। कहा जाता है कि रेखा को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से बहुत प्यार था। दोनों रिलेशनशिप में भी थे जिसके चलते आज भी रेखा और बिग बी की पत्नी एक्ट्रेस जया बच्चन के बीच मनमुटाव है।
रेखा ने बिजनेसमैन से की थी शादी
एक समय था जब रेखा अपने पति मुकेश अग्रवाल की आत्महत्या को लेकर भी सुर्खियों में छा गई थीं। हालांकि उन्होंने अपने पति की मौत को लेकर मीडिया के सामने कभी कोई बात नहीं की। आपको बता दें कि एक्ट्रेस रेखा ने 4 मार्च 1990 को दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी लेकिन 7 महीने बाद ही पति ने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि पति की मौत को लेकर रेखा ने आज तक किसी से कुछ नहीं कहा है। आज रेखा अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं उनके और पति मुकेश अग्रवाल के रिश्ते के बारे में।

शादी के कुद दिन बाद ही पति से दूर होने लगी थीं रेखा
यासिर उस्मान की किताब 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी' में उनकी जिंदगी के कई पहलुओं के बारे में जिक्र किया गया है। इसमें उनकी शादी और पति की मौत का किस्सा भी मौजूद है। किताब में बताया गया है कि रेखा ने शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति मुकेश अग्रवाल से दूरी बना ली थी। कहा जाता है कि वह अपने पति मुकेश से शादी के तीन महीने बाद ही बोर हो गई थीं। इसके बाद अचानक ही अक्टूबर 1990 में ही मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड कर लिया था।
दिल्ली के बिजनेसमैन थे मुकेश अग्रवाल
कितबा में बताया गया है कि मुकेश अग्रवाल दिल्ली के बहुत बड़े बिजनेसमैन थे। उनकी कंपनी हॉटलाइन किचन का सामान बनाती थी। वहीं मुकेश को फिल्मी सितारे बहुत पसंद थे। वह अक्सर अपनी पार्टियों में फिल्मी स्टार्स को बुलाते थे। मशहूर फैशन डिजाइनर बीमा रमानी मुकेश अग्रवाल और रेखा की कॉमन दोस्त थीं। रेखा अक्सर उनसे मिलने जाती थी और यहीं उनकी मुलाकात मुकेश अग्रवाल से हुई थी।
रेखा ने रात 10 बजे मंदिर में की थी शादी
इस किताब के मुताबिक 4 मार्च, 1990 की दोपहर को मुकेश अग्रवाल दोस्त सुरिंदर कौर के साथ रेखा के घर पहुंचे थे और उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। रेखा मुकेश के प्रपोजल को मना नहीं कर पाई थीं। दोनों का परिवार उस समय मुंबई में नहीं था लेकिन फिर भी दोनों ने उसी दिन शादी करने का फैसला कर लिया था। उसी दिन शाम को रेखा ने लाल रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी और मुकेश के साथ शादी के लिए मुंबई के मुक्तेश्वर देवालय पहुंच गईं। रात में 10 बजे शादी के मंत्र पढ़े गए।
रेखा ने पति से बना ली थी दूरी
शादी के बाद रेखा अपने फिल्मी करियर के चलते मुंबई में ही रहती थीं जबकि मुकेश को अपने बिजनेस के लिए दिल्ली में ही रहना पड़ता था। रेखा अक्सर अपने पति मुकेश से मिलने के लिए दिल्ली जाती रहती थीं। हालांकि मुकेश के प्रभावशाली लोगों और फिल्मी कलाकारों से मिलने की चाहत रेखा को परेशान करने लगी थी। वह रेखा को फिल्मी हस्तियों को उनकी पार्टी में बुलाने के लिए जोर देते रहते थे। ऐसे में धीरे-धीरे उन्होंने अपने पति से दूरी बनाना शुरू कर दिया था।
मुकेश के जीवन में बढ़ रहा था तनाव
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश अग्रवाल नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी रेखा शादी के बाद फिल्मों मे काम करें। वह चाहते थे कि रेखा उन्हें बिजनेस में मदद करें और उनके साथ दिल्ली में ही रहें। वहीं रेखा अपने फिल्मी करियर पर फोकस करना चाहती थीं। शादी के बाद मुकेश का बिजनेस भी लगातार घाटे में जा रहा था। ऐसे में वह काफी परेशान रहने लगे थे। मुकेश और रेखा में लड़ाइयां भी होने लगी थीं। मुकेश के जीवन में तनाव बढ़ता ही जा रहा था। रेखा इस शादी से खुश नहीं थी और उन्होंने मुकेश से तलाक लेने के लिए अर्जी लगा दी थी।
शादी के कुछ महीने बाद मुकेश ने कर लिया सुसाइड
शादी के 11 महीने बाद ही मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी वजह डिप्रेशन बताई जा रही थी और ये भी कहा जा रहा था कि मुकेश अग्रवाल बिजनेस के नुकसान में जाने और रेखा से अलगाव के चलते परेशान रहने लगे थे। आपको बता दें कि रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने अपनी पत्नी के दुपट्टे से ही खुद को फांसी लगा ली थी। पति की मौत के बाद रेखा ने दूसरी शादी नहीं की। हालांकि रेखा अपने पति की मौत को लेकर कभी भी किसी के साथ कोई बात नहीं करती हैं।











Click it and Unblock the Notifications