Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'अमिताभ बच्चन को देखकर मैं खुद को कंट्रोल', रेखा का शॉकिंग खुलासा, 44 साल बाद ये सब क्या सामने आया?

Rekha and Amitabh Bachchan: बॉलीवुड में रेखा और अमिताभ बच्चन के अनगिनत किस्से हैं लेकिन इस कहानी जितना नाटकीय कुछ नहीं है। साल 1981 में कल्ट क्लासिक फिल्म 'सिलसिला' की शूटिंग के दौरान रेखा खुद को एक लाइन बोलने में उलझा हुआ पाती थीं, जिससे वह घबराहट से कांप उठती थीं।

'सिलसिला' की शूटिंग में रेखा के साथ हुई था ये सब
हालांकि इन सबके बाद भी उस फिल्म के शूटिंग सेट पर जो कुछ भी हुआ वह सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया। रेखा ने न सिर्फ अपने डर पर काबू पाया बल्कि सबके सामने अमिताभ बच्चन को गले लगाकर सीन को अच्छे से शूट भी किया।

Rekha and Amitabh Bachchan

लोगों को पसंद आई थी फिल्म 'सिलसिला'

साल 1981 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'सिलसिला' को न केवल उसके गानों और स्टार कास्ट के लिए याद किया जाता है बल्कि पर्दे के पीछे के उस पल के लिए भी याद किया जाता है जिसने रेखा के धैर्य की परीक्षा ली थी।

रेखा को अमिताभ बच्चन को 'आई हेट यू' कहना था

रेखा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म 'सिलसिला' के एक इमोशनल सीन की शूटिंग के दौरान वह बेहद घबरा गई थीं, जहां उन्हें अमिताभ बच्चन को 'आई हेट यू' कहना था। रेखा ने कहा था- सेट पर लगभग 15,000 लोगों की मौजूदगी के कारण दबाव बहुत ज्यादा था और मुझे अपनी भावनाओं पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। मैं खुद पर कंट्रोल नहीं रख पा रही थी।

डायलॉग बोलते हुए रोने लगी थीं रेखा

-रेखा ने बताया था कि ये भावुक डायलॉग बोलते हुए उन्हें रोना आ गया था। ये एक ऐसा पल था जो उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ था। रेखा ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें उस समय प्रोत्साहित किया था और डायलॉग को सही ढंग से बोलने में उनकी मदद की थी।

-रेखा ने बताया था कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें बताया था कि कैसे अभिनेता जेम्स डीन को एक बार फिल्म 'जायंट' की शूटिंग के दौरान ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ा था। घबराहट के मारे डीन ने मुंह मोड़ लिया और भीड़ के सामने पेशाब कर दिया था।

-वहीं बाद में एक बेदाग शॉट देने से पहले कहा था- इससे बुरा और क्या हो सकता है? इस किस्से से उत्साहित होकर रेखा ने अमिताभ बच्चन का शुक्रिया अदा किया और अपना सीन पूरा कर पाई थीं।

'मैं अपनी भावनाओं को मुश्किल से रोक पाई थी'

रेखा ने याद किया कि जैसे ही निर्देशक ने "स्टार्ट, कैमरा, एक्शन" कहा था, पूरा सेट खामोश हो गया था। रेखा ने कहा- जब मैंने आखिरकार अमित जी को गले लगाया तो सबकी सांसें थम सी गई थीं। मैं अपनी भावनाओं को मुश्किल से रोक पाई थी।

अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन का आपसी रिश्ता

-आपको बता दें कि फिल्म 'सिलसिला' ने बॉक्स ऑफिस पर असाधारण प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन फिर भी ये लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म के गाने और अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री अविस्मरणीय बन गई।

-अमिताभ बच्चन और रेखा ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की खूब तारीफ हुई है। हालांकि सिर्फ दोनों के अभिनय ने ही लोगों का ध्यान नहीं खींचा बल्कि उनके ऑफ-स्क्रीन रिश्ते ने भी सुर्खियां बटोरी थीं।

-आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने कभी इस रिश्ते के बारे में बात नहीं की लेकिन रेखा ने कई इंटरव्यूज में इस बारे में खुलकर बात की है और अपना हाल-ए-दिल लोगों को बताया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+