Net Worth: बॉलीवुड की 'धड़कन' शिल्पा शेट्टी हैं करोड़ों की मालकिन, दुबई और लंदन में भी है संपत्ति

नई दिल्ली, 08 जून। आज बॉलीवुड की सेक्सी अभिनेत्री और फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी का 47वां जन्मदिन है। फिल्मी 'बाजीगर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली शिल्पा शेट्टी ने हिंदी सिनेमा में एक से एक हिट फिल्में दी हैं।

शिल्पा शेट्टी ने बिजनेममैन राज कुंद्रा से शादी की है

शिल्पा शेट्टी ने बिजनेममैन राज कुंद्रा से शादी की है

हिंदी सिनेमा के लगभग हर सुपरस्टार के साथ काम कर चुकीं शिल्पा शेट्टी आज भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन वो लोगों की 'धड़कनों' से दूर नहीं। वो टीवी शोज और विज्ञापनों में छाई हुई हैं। शिल्पा शेट्टी ने बिजनेममैन राज कुंद्रा से शादी की है और वो दो बच्चों की मां हैं। एक लग्जरी लाइफ जीने वाली शिल्पा शेट्टी आज करोड़ों की मालकिन हैं।

आइए विस्तार से जानते हैं कि शिल्पा के पास कितनी संपत्ति हैं...

शिल्पा शेट्टी की कुल संपत्ति 18 मिलियन

शिल्पा शेट्टी की कुल संपत्ति 18 मिलियन

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी की कुल संपत्ति 18 मिलियन अमरीकी डालर यानी कि 134 करोड़ की है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्में और टीवी शोज हैं। शिल्पा जुहू के एक आलीशान घर में रहती हैं। उनके पास अचल संपत्ति 24 करोड़ रुपये की हैं। शिल्पा के पास दुबई और लंदन में भी घर है।

 शिल्पा शेट्टी के मुंबई में दो रेस्टोरेंट भी हैं

शिल्पा शेट्टी के मुंबई में दो रेस्टोरेंट भी हैं

शिल्पा के पास कई लग्जरी कारें हैं जिनमें बीएमडब्ल्यू i8, लेम्बोर्गिनी आदि जैसे ब्रांड शामिल हैं। शिल्पा शेट्टी ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ रु लेती हैं। शिल्पा एक्टिंग के अलावा फिल्म प्रोड्यूसर, स्टेज परफॉर्मर और रियलिटी टीवी शो जज भी हैं। उसने कई रियल एस्टेट संपत्तियों में भी निवेश किया है। शिल्पा शेट्टी के मुंबई में दो रेस्टोरेंट भी हैं।

पढ़ें शिल्पा शेट्टी नेट वर्थ

पढ़ें शिल्पा शेट्टी नेट वर्थ

  • नाम शिल्पा शेट्टी
  • नेट वर्थ (2022) $18 मिलियन
  • भारतीय रुपये में नेट वर्थ 134 करोड़ रुपये
  • पेशा अभिनेत्री
  • मासिक आय और वेतन 1 करोड़ +
  • वार्षिक आय 10 से 12 करोड़ +
फिटनेस आईकॉन हैं शिल्पा शेट्टी

फिटनेस आईकॉन हैं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा फिटनेस आईकॉन कही जाती हैं। वो रोज सुबह 45 मिनट योग करती हैं। उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में कहा है कि योग उन्हें मन और तन दोनों तरह से सुखी रखता है और वो लोगों को भी योग करने की सलाह देती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+