बॉडी-एक्टिंग-डांसिंग के कंपलीट पैकेज ऋतिक हैं करोड़ों के मालिक, लग्जरी गाड़ियों का रखते हैं शौक
नई दिल्ली, 10 जनवरी। बॉडी, एक्टिंग, डांसिंग और स्टाइल की अगर बात की जाए तो जेहन में केवल एक ही तस्वीर सामने आती हैं और वो है सिने स्टार ऋतिक रोशन की। फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले ऋतिक वैसे तो मंझे हुए डायरेक्टर-एक्टर राकेश रोशन के बेटे हैं लेकिन उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है और इसी वजह से 10 जनवरी 1974 को जन्मे और दो बच्चों के पिता ऋतिक आज करोंड़ों के मालिक हैं।

ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति 2745 करोड़ रुपये
Caknowledge.com के मुताबिक ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति 2745 करोड़ रुपये ($370 मिलियन) है। उनकी मंथली इनकम 20 Crore के पास है। इसके अलावा ऋतिक ने मुंबई के जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर दो आलीशान अपार्टमेंट खरीदे हैं। जिनकी कीमत 97.50 करोड़ रुपये के आस-पास है। ये दोनों अपार्टमेंट 38,000 वर्ग फुट में फैले हुए हैं।

लग्जरी गाड़ियों का शौक
इसके अलावा ऋतिक को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास फेरारी, वॉल्वो, ऑडी और मर्सेडीज की ब्रांडेड गाड़ियां हैं। एक्टिंग के अलावा ऋतिक रोशन बहुत सारी नामी-गिरामी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं। जिनमें सबसे ज्यादा बिकने वाले परफ्यूम 'विद लव फ्रॉम ऋतिक' भी शामिल हैं। उन्होंने अपनी क्लोदिंग लाइन भी लॉन्च की है।

परिवार के पास 5000 करोड़ की संपत्ति
ये तो ऋतिक का हिसाब-किताब है। वो एक रईस पिता के बेटे हैं। उनकी पैतृक संपत्तियों को मिलाकर बात की जाए तो उनके पास 5000 करोड़ की संपत्ति है। उनके परिवार के पास दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर में कई आलीशान अपार्टमेंट और बंगले हैं। मुंबई के जिस घर में वो अपने मम्मी-पापा संग रहते हैं उसकी बाजार कीमत 84 करोड़ रुपये है।

सेक्सी मैन हैं ऋतिक रोशन
बीते दो दशकों में ऋतिक के कभी खुशी कभी गम', 'कोई मिल गया', 'कृष', 'गुजारिश', 'काबिल', 'बैंग-बैंग', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,' 'सुपर 30' और 'वॉर' जैसी फिल्में कर चुके हैं। अब तक वो छह फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं और उन्हें भारत में सबसे आकर्षक पुरुष हस्तियों में शामिल किया जा चुका है।
मैडम तुसाद वैक्स संग्रहालय
20 जनवरी 2011 को लंदन के मैडम तुसाद वैक्स संग्रहालय में उनका एक मोम का पुतला स्थापित किया गया था। ऋतिक रोशन को दुनिया के सबसे सेक्सी अभिनेताओं में शुमार किया जाता है। कई मैगजीन ने उन्हें टॉप-10 और टॉप-20 सबसे सेक्सी पुरुषों की लिस्ट में जगह दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications