सैफ अली खान की एक्स पत्नी अमृता सिंह को लेकर ये क्या बोल गए क्रिकेटर रवि शास्त्री, पुराने वीडियो में खुला राज
Ravi Shastri and Amrita Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह ने एक समय पर अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के चलते इस इंडस्ट्री र राज किया था। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी खूबसूरती को देख तो उनसे 13 साल छोटे सैफ अली खान भी पहली मुलाकात में ही उनके प्यार में पागल हो गए थे।
अमृता सिंह और रवि शास्त्री का रिलेशन
आपको बता दें कि सैफ अली खान की एक्स वाइफ रहीं अमृता सिंह कभी भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ रिलेशनशिप में थीं। बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच का ये प्यार काफी चर्चा में भी रहा था। इन दो इंडस्ट्री के सितारों के बीच इश्क के किस्से खबरों में छाए रहते थे।

रवि शास्त्री का पुराना वीडियो वायरल
इसी बीच भारत के क्रिकेट स्टार रह चुके रवि शास्त्री का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह उन दिनों उनकी गर्लफ्रेंड रहीं अमृता सिंह के बारे में कई तरह की बातें बता रहे हैं।
अमृता सिंह से रवि की पहली मुलाकात
रवि शास्त्री का ये पुराना वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में रवि शास्त्री ने अमृता सिंह से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया है। क्रिकेटर इस वीडियो में बता रहे हैं कि क्या हुआ था जब पहली बार वो अपनी गर्लफ्रेंड अमृता से मिले थे।
'जब मैं अपनी गर्लफ्रेंड से पहली बार मिला'
वीडियो में रवि शास्त्री कह रहे हैं- जब मैं अपनी गर्लफ्रेंड से पहली बार मिला। इस पर होस्ट उनसे पूछते हैं- कौन गर्लफ्रेंड तो वह कहते हैं- अमृता सिंह। इंटरव्यू लेने वाले ने फिर पूछा- अमृता सिंह? इस पर रवि शास्त्री कहते हैं- हां, वही अमृता, देखा होगा फिल्में में?
'ये मेरा सबसे शर्मिंदगी वाला वक्त था'
इसके बाद रवि शास्त्री आगे कहते हैं- जब मैं उनसे पहली बार मिला...ये एक रेस्तरां था बॉम्बे (अब मुंबई) में और जब मैं पहली बार मिला उन्हें तो पहले 10 मिनट में मैंने एक शब्द भी नहीं कहा। मुझे पता था कि मैं लड़कियों से काफी शर्माता था लेकिन इतना भी नहीं पता था कि एक दिन ऐसा आएगा कि मुझे चांस ही नहीं मिलेगा एक शब्द भी कहने के लिए। बस वही बोलती रही। तो ये मेरा सबसे शर्मिंदगी वाला वक्त था।
अमृता सिंह और रवि शास्त्री का ब्रेकअप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमृता सिंह और रवि शास्त्री के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक फिल्म मैगजीन के लिए कवर शूट भी कराया था और इसी के साथ ये प्यार का किस्सा भी लोगों के सामने आ गया। हालांकि, इससे पहले कि दोनों शादी कर पाते, दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
अमृता सिंह-रवि शास्त्री के विचार अलग थे
कहा जाता है कि करियर और शादी को लेकर अमृता सिंह और रवि शास्त्री के विचार काफी अलग थे। रवि शास्त्री को एक ऐसी पत्नी चाहिए थी जो अपने घर, परिवार, और बच्चों के लिए खुद को समर्पित कर दे। वहीं अमृता तब करियर की ऊंचाई पर थीं और इस शादी के लिए तैयार नहीं थीं। वह शादी के बाद भी अपना करियर बनाना चाहती थीं।












Click it and Unblock the Notifications