'पत्नी के लिए रखा व्रत, खाना नहीं खाया, कॉफी पी', BJP सांसद Ravi Kishan ने कैसे मनाया करवाचौथ? फोटोज वायरल
Ravi Kishan Karwa Chauth: भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखरने वाले एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन इस बार करवाचौथ के मौके पर अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला के लिए खास अंदाज में प्यार जाहिर करते नजर आए। आमतौर पर इस त्योहार पर पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं लेकिन रवि किशन ने भी पत्नी के लिए पूरे दिन उपवास रखा था।
रवि किशन ने लखनऊ में मनाया करवा चौथ
जानकारी के अनुसार रवि किशन ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर करवाचौथ का त्योहार मनाया। इस खास मौके पर दोनों परिवारों ने साथ मिलकर पूजा-अर्चना की। रवि किशन ने इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

रवि किशन ने शेयर कीं करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें
-रवि किशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवाचौथ की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला के साथ पूजा करते और त्योहार की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।
-एक तस्वीर में प्रीति अपने पति रवि किशन के माथे पर तिलक लगाती दिखाई दे रही हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वह छलनी से चांद को निहारती नजर आ रही हैं। इसके बाद रवि किशन ने अपने हाथों से पत्नी को पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया। दोनों की इन तस्वीरों में उनके बीच का प्यार और खूबसूरत बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है।
पिंक सूट में दिखीं प्रीति शुक्ला, ऑफ वाइट कुर्ते में नजर आए एक्टर
-करवाचौथ के खास मौके पर रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला का पारंपरिक अंदाज भी देखने लायक रहा। प्रीति शुक्ला जहां पिंक कलर के खूबसूरत ट्रेडिशनल सूट में नजर आईं, वहीं रवि किशन ने ऑफ वाइट कुर्ता-पायजामा पहन रखा था।
-इस सेलिब्रेशन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी शामिल हुए। दोनों जोड़ों ने एक साथ करवाचौथ की पूजा की और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस पर्व को मनाया। इस दौरान परिवारों के बीच त्योहार की खुशियां शेयर होती नजर आईं।
रवि किशन ने पोस्ट में लिखी दिल छूने वाली बात
-अपनी तस्वीरों के साथ रवि किशन ने एक खास मैसेज भी लिखा। उन्होंने बताया कि लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर आयोजित करवाचौथ पूजन में शामिल होकर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सभी के सुख, सौभाग्य, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।
-रवि किशन ने अपने मैसेज में करवाचौथ की अहमियत को बताते हुए लिखा कि ये भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा बेहद पवित्र त्योहार है। ये पर्व प्रेम, विश्वास, समर्पण और पति-पत्नी के बीच रिश्ते की मजबूती का प्रतीक है।
पत्नी प्रीति शुक्ला के लिए रवि किशन ने भी रखा व्रत
-इस करवाचौथ की सबसे खास बात ये रही कि रवि किशन ने भी अपनी पत्नी प्रीति के लिए उपवास रखा। उन्होंने इस बारे में IANS से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने पूरे दिन भोजन नहीं किया। हालांकि उन्होंने निर्जला व्रत नहीं रखा था। रवि किशन ने कहा- मैंने प्रयास किया कि आज कुछ खाऊं नहीं। निर्जला नहीं, हमने पानी पिया और कॉफी पी है लेकिन भोजन नहीं किया।
-रवि किशन का ये अंदाज दिखाता है कि करवाचौथ का त्योहार अब सिर्फ एक परंपरा तक सीमित नहीं है बल्कि पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम और साथ निभाने की भावना भी इससे जुड़ी हुई है। रवि किशन का पत्नी के लिए व्रत रखना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।


Click it and Unblock the Notifications
