रवीना टंडन ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार से कही ये बात, मंच पर दोनों को साथ में देखकर लोग हुए हैरान
Akshay Kumar and Raveena Tandon: 90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। हर जगह इनके अफेयर की चर्चा होती थी। लेकिन फिर अचानक ही ये दोनों अलग हो गए थे।

Akshay Kumar and Raveena Tandon: एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस रवीना टंडन के अफेयर के चर्चे जोरों पर थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली थी लेकिन बाद में अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद दोनों एक दूसरे से न ही मिलते थे और न ही एक दूसरे के बारे में किसी भी तरह की बात करना पसंद करते थे। ब्रेकअप के लंबे समय बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक बार फिर साथ नजर आए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों ने जमकर एक दूसरे की तारीफ भी की।
मंच पर दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन
आपको बता दें कि 90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। हर जगह इनके अफेयर की चर्चा होती थी। लेकिन फिर अचानक ही ये दोनों अलग हो गए थे। वहीं मुंबई में गत 7 मई (रविवार) को आयोजित एक इवेंट में अक्षय कुमार और रवीना टंडन नजर आए। दोनों ने एक दूसरे से बात भी की।
अक्षय-रवीना का वीडियो हो रहा है वायरल
जानकारी के अनुसार इस इवेंट में बॉलीवुड हस्तियों का मेला लगा था। इसी को अटेंड करने के लिए रवीना टंडन और अक्षय कुमार भी पहुंचे थे। इस इवेंट के कुछ वीडियो क्लिप्स और तस्वीरें सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही हैं। इनमें से एक वीडियो में अक्षय कुमार और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रवीना टंडन एक दूसरे के साथ बातें करते दिख रहे हैं। इन्हें एकसाथ देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं।
रवीना टंडन ने की अक्षय कुमार की तारीफ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रवीना टंडन और अक्षय कुमार साथ में स्टेज पर खड़े हैं। रवीना टंडन अपने एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार की जमकर तारीफ करती हैं। रवीना टंडन मंच पर कहती हैं- 90 के दश्क में एक कम्प्लीट रॉकस्टार, जो आज भी रॉकस्टार हैं और हमेशा रॉकस्टार रहेंगे।
लोगों ने कमेंट कर कही ऐसी बात
इसके अलावा रवीना टंडन और अक्षय कुमार का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों आसपास बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से खूब बातें करते भी दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने अक्षय कुमार और रवीना टंडन के वीडियो पर खूब कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये क्या देख लिया, असंभव। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- सच में अच्छा लगा देख के, अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं दोनों।












Click it and Unblock the Notifications