Raveena Tandon की बेटी राशा के साथ फैन ने की बदतमीजी, सेल्फी के चक्कर में मारा धक्का तो भड़कीं एक्ट्रेस

रवीना टंडन एयरपोर्ट पर अपनी बेटी राशा के साथ स्पॉट की गई। इस दौरान एक फैन ने उनकी बेटी के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देख एक्ट्रेस भड़क गईं।

Raveena Tandon

Raveena Tandon Daughter Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसके बाद वह दिल्ली से मुंबई वापस अपनी बेटी राशा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईँ। उनकी वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है।

रवीना की बेटी के साथ फैन ने की बदतमीजी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह उनकी तस्वीरें नहीं बल्कि एयरपोर्ट पर उनके साथ एक फैन द्वारा हुई बदतमीजी है। जिसे देख एक्ट्रेस आग बबूला हो गईं। चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ।

एक्ट्रेस ने फैन की लगाई क्लास
रवीना टंडन और उनकी बेटी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फोटो क्लिक कराते दौरान एक आदमी ने उनकी बेटी राशा को धक्का दिया। जैसे ही एक्ट्रेस की नजर पड़ी तो वह भड़क गईं और उन्होंने फैन की क्लास लगा दी।

'आप धक्का मत दीजिए..'
वीडियो में देखा जा सकता है कि, रवीना टंडन और राशा जैसे ही पैपराजी से बात करने के बाद अपनी कार के पास पहुंचे, वैसे ही एक आदमी ने सेल्फी लेने के चक्कर में राशा को जोर से धक्का दिया। इसके बाद रवीना ने गुस्से में कहा, 'ध्यान से। आप धक्का मत दीजिए भाईसाहब। बच्चों को तो धक्का मत दीजिए।'

वीडियो हो रहा वायरल
हालांकि इस घटना से पहले रवीना टंडन ने मीडिया से मुस्कुराते हुए बातचीत की और पद्म श्री जीतने पर उनको पार्टी देने को कहा। एक मीडिया के कर्मचारी ने उनके गजरे की सराहना भी की। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें जब भी अवसर मिलता है, वह गजरा जरूर पहनती है। बता दें कि बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में रवीना टंडन को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+