'थाली में खाना तक नहीं, लेकिन दूसरों को...', 'पठान' विवाद पर बोलीं रत्ना पाठक शाह, ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान इन दिनों विवादों में घिरी है। अब 'पठान' के पक्ष में रहने वालों की लिस्ट में रत्ना पाठक शाह का नाम भी शामिल हो गया है।

Pathaan Controversy: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर लगातार चर्चा में बने हैं। फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में फिल्म को लेकर विरोध जारी है। वहीं दूसरी तरफ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म का पूरा सपोर्ट किया। अब इस लिस्ट में मशहूर एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह का भी नाम शामिल हो गया है।

पठान विवाद पर बोलीं रत्ना पाठक शाह

पठान विवाद पर बोलीं रत्ना पाठक शाह

दरअसल, जब से फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ है तभी से राजनीतिक गलियारों में इसका विरोध किया जा रहा है। कई मंत्रियों ने आरोप लगाया है कि, गाने में भारतीय संस्कृति को ठेस पहुंचाने वाले दृश्य दिखाए गए हैं। इसके साथ ही कुछ लोग गाने को अश्लीलता बता रहे हैं। अब इस बीच एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह ने फिल्म का विरोध करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

ट्रोलर्स को सुनाई खरी खोटी

ट्रोलर्स को सुनाई खरी खोटी

गुजराती फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' का इन दिनों रत्ना पाठक शाह का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। ऐसे में एक्ट्रेस से जब एक इंटरव्यू में फिल्म पठान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, 'लोगों के पास अपनी थाली में खाना नहीं है, लेकिन कोई और जो कपड़े पहन रहा है उसके बारे में वह लोग गुस्सा कर सकते हैं।'

'अगर ये चीजें आपके दिमाग में सबसे ऊपर हैं तो...'

'अगर ये चीजें आपके दिमाग में सबसे ऊपर हैं तो...'

इसके आगे जब रत्ना पाठक शाह से पूछा गया कि, जब एक कलाकार की फिल्म पूरे देश का मुद्दा बन जाती है तो, उसे कैसा महसूस होता है? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, 'अगर ये चीजें आपके दिमाग में सबसे ऊपर हैं तो मैं कहूंगी कि हम बहुत मूर्ख हैं। यह ऐसा मुद्दा नहीं है जिसके बारे में मैं बहुत ज्यादा बात करना चाहूंगी या इसे ज्यादा महत्व दूंगी बल्कि इससे भी कई बड़े मुद्दे हैं जिस पर बात की जा सकती है।'

बायकॉट ट्रेंड पर बोलीं रत्ना पाठक शाह

बायकॉट ट्रेंड पर बोलीं रत्ना पाठक शाह

रत्ना पाठक ने इस मामले में आगे बात करते हुए कहा कि, मैं उम्मीद कर रही हूं कि भारत में इस समय जितने समझदार लोग दिखाई दे रहे हैं, उससे कहीं अधिक हैं। वे आने वाले समय में निकल आएंगे, क्योंकि जो हो रहा है, यह भय की भावना, बहिष्कार की भावना ज्यादा समय तक रहने वाली नहीं है। मुझे लगता है कि इंसान एक हद से ज्यादा नफरत को बर्दाश्त नहीं कर सकता। एक समय ऐसा आता है जब वह इंसान उस नफरत से थक जाता है। मैं उसी समय का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं'।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म पठान

इस दिन रिलीज होगी फिल्म पठान

वहीं बात करें फिल्म पठान की तो, इस फिल्म से शाहरुख खान 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+