Ratna Pathak Shah ने 'बुड्ढी' कहने पर दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब, यंग लड़कियों को लेकर जताई चिंता
रत्ना पाठक ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया जो उन्हें बुड्ढी या आंटी कहते हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने यंग लड़कियों को लेकर चिंता जाहिर की।
Ratna Pathak Shah: हाल ही में अनुभवी एक्ट्रेस और बहनें रत्ना पाठक शाह और सुप्रिया पाठक ने अपना एक्टिंग अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि किसी भी उम्र तक इसकी कोई सीमा नहीं होती और उम्र की परवाह किए बिना ही दोनों ने अपनी एक्टिंग को जारी रखा है।
रत्ना पाठक ने साझा किया एक्टिंग का अनुभव
रत्ना पाठक शाह ने आगे अपना अनुभव साझा करते हुए यह भी कहा कि, उन्हें अपने करियर के इस पड़ाव पर पहले से कहीं अधिक सफलता मिली। इस बातचीत के दौरान एक्ट्रेस उन ट्रोलर्स को भी मुंहतोड़ जवाब दिया जिन्होंने उन्हें 'बुड्ढी आंटी' का टैग दिया। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने इस पर क्या कुछ कहा।

यंग लड़कियों को लेकर जताई चिंता
रत्ना पाठक शाह ने ट्विंकल खन्ना के यूट्यूब टॉक शो में बातचीत के दौरान कहा, मुझे एहसास हुआ कि एक्टिंग कोई ऐसी चीज नहीं है जो आप यंग और सुंदर रहते हुए ही करते हैं। जब मैं जवान और सुंदर हुआ करती थी तब से मेरे दिमाग में ये बात अटकी हुई थी। लेकिन फिर मैंने उन एक्ट्रेसेस को देखा जो बुढ़ापे में भी अच्छा काम कर रही हैं।
'आस-पास यंग लड़कियों को देखती हूं तो...'
रत्ना पाठक ने आगे कहा कि, वह पूरी जिंदगी अभिनय करना चाहती हैं, इस बात की चिंता किए बिना कि वह कैसी दिखती हैं। इसके अलावा रत्ना पाठक ने आजकल की यंग एक्ट्रेसेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि, 'मैं सेट पर अपने आस-पास यंग लड़कियों को देखती हूं और कभी-कभी मुझे उनके लिए चिंता होती है क्योंकि यह एक बहुत ही छोटी सोच है। यह आपको, खुद को इतने नीची दृष्टि से देखने पर मजबूर करता है'।
बुड्ढी कहने पर दिया ट्रोलर्स को जवाब
इसके बाद रत्ना पाठक ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया जो उन्हें बुड्ढी या आंटी कहते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, बेटा, तुम भी आ जाओगे। थोड़ा सा रुक जाओ। तुम भी आ जाओगे इसी लाइन पर। ये सच है मेरी उम्र की एक्ट्रेसेस को काम मिलता है। जब कोई भी मुझे देखता है तो कहता है 'अरे, बेचारी बुड्ढी।'












Click it and Unblock the Notifications