रश्मिका मंदाना ने फिल्म 'सिंकदर' में अपने रोल के बारे में बताया, जिसे सुन बुरा मान जाएंगे सलमान खान के फैंस!
सिकंदर... सलमान खान इन दिनों अपनी इसी फिल्म की शूटिंग पर बिजी हैं। इसके 2 शेड्यूल पूरे हो चुके हैं। ये उनके लिए काफी इंपॉर्टेंट फिल्म भी मानी जा रही है। सिकंदर को ए आर मुरगदास डायरेक्ट कर रहे हैं। लीड रोल में रश्मिका मंदाना हैं। उन्होंने इस फिल्म के क्लाइमैक्स के गानों की शूटिंग सलमान के साथ की है। उन्होंने हैदराबाद फलकनुमा पैलेस में शेड्यूल को पूरा किया है।
फिलहाल रश्मिका पु्ष्पा 2 की सक्सेस को भी इंजॉय कर रही हैं। साथ ही वो इसके पोस्ट प्रमोशन में भी जुटी हुई हैं। हाल में उन्होंने पिंकविला से बातचीत की। यहां उनसे सलमान खान के साथ सिकंदर में काम करने का एक्सपीरिएंस पूछा गया। जवाब में रश्मिका ने कहा, मैं बहुत नर्वस थी। वो इसलिए क्योंकि वो सलमान खान हैं। लेकिन ये मेरी पहले कमर्शियल बॉलीवुड फिल्म है। जिसे मैं कर रही हूं।

फुल टू हिरोइन के रोल में हूं
बातचीत में रश्मिका ने आगे कहा, मैंने पहले कभी भी ऐसी फिल्म नहीं की। अभी तक जो भी फिल्में की हैं, वो सभी में मैंने परफॉर्म किया है। उन फिल्मों का स्क्रीनप्ले भी परफॉर्मेंस पर बेस्ड था। लेकिन ये पहली फिल्म है जब मैं फुल हिरोइन के रोल में हूं। आगे उनसे मुरुगदास के साथ काम करने का एक्सपीरियंस पूछा गया। रश्मिका ने अपने जवाब में कहा, मुरुगदास सर काम को लेकर बहुत फोकस्ड हैं। किस एक्टर से क्या चाहिए, उन्हें पता होता है। काम करते हुए उन्हें देखना बहुत मजेदार होता है। लेकिन मैं अभी भी कह रही हूं कि इसमें मेरा रोल फुल टू हिरोइन टाइप ही है। पिछली फिल्मों में आपने मुझे परफॉर्मेंस देते हुए देखा है। इसमें आपको मैं हिरोइन टाइप्स नजर आऊंगी।
ईद पर रिलीज होगी सिकंदर
बता दें, सलमान खान की सिकंदर उन्हीं के इर्द-गिर्द बुनी हुई है। इस फिल्म में उनके ऊपर ही फोकस किया जाएगा। क्योंकि सलमान की पुरानी फिल्मों में भी ऐसा ही होता रहा है। हालांकि इस बार देखना है कि एआर मुरुगदास क्या कमाल करते हैं। इसमें सलमान-रश्मिका के साथ प्रतीक बब्बर और सत्यराज भी हैं। दोनों विलन के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications