Rashmika Mandanna: 29 साल की उम्र में रश्मिका मंदाना ने कमा लिए इतने करोड़, प्रॉपर्टीज जान उड़ जाएंगे होश

Rashmika Mandanna Net Worth: साउथ की फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी चुलबुली एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के लोग दीवाने हैं। इन दिनों रश्मिका फिल्म 'सिकंदर' में नजर आ रही हैं।

रश्मिका मंदाना की हालिया रिलीज फिल्म
फिल्म 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की पत्नी बनी हैं। हालांकि फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है और ऐसे में ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर गिरती नजर आ रही है। लोगों की मानें तो सलमान खान के साथ रश्मिका की जोड़ी कुछ खास नहीं लग रही है।

Rashmika Mandanna Birthday

रश्मिका मंदाना का 29वां जन्मदिन

आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। वह अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के चलते भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज रश्मिका मंदाना अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अपने मेहनत के दम पर आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं।

रश्मिका के पास है 70 करोड़ रुपए की संपत्ति

-रश्मिका मंदाना रियल लाइफ में एक रॉयल जिंदगी जीती हैं। वह करोड़ों की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 70 करोड़ रुपए के आसपास है। इसके साथ ही वह हर महीने करीब 60 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर लेती हैं।

-आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना की आय का मुख्य जरिया एक्टिंग, स्टेज शोज, मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। ऐसे में वह एक साल में 6 से 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं।

-रश्मिका एक फिल्म करने के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। वहीं एक विज्ञापन के लिए वह 1 करोड़ रुपए वसूलती हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ काम करने के लिए रश्मिका मंदाना ने 10 करोड़ रुपए वसूले थे।

रश्मिका मंदाना का लग्जीरियस घर

-रश्मिका मंदना के पास कर्नाटक से लेकर मुंबई तक में कई आलीशान घर मौजूद हैं। ये सभी घर काफी लग्जीरियस हैं। रश्मिका अपने परिवार के साथ कर्नाटक मेंएक बेहद आलीशान घर में रहती हैं, जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपए के आसपास है। उनका घर शानदार लकड़ी के फर्नीचर और एक बगीचे से सजा हुआ है जो उन्हें शहर के शोर से दूर रहने में मदद करता है।

-इसके अलावा रश्मिका के पास हैदराबाद और मुंबई में भी दो घर मौजूद हैं, जिसमें हर तरह की सुख सुविधाएं उपलब्ध हैं। रश्मिका मंदाना की कुर्ग और गोवा में भी आलीशान प्रॉपर्टीज हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में गोवा में एक और बड़ा बंगला खरीदा है, जहां वो अक्सर छुट्टियां मनाने जाती हैं।

रश्मिका को है महंगी गाड़ियों का शौक

रश्मिका मंदाना को महंगी गाड़ियों का शौक है। उनकी सबसे बेशकीमती कार रेंज रोवर स्पोर्ट है, जो भारत में 1.84 करोड़ रुपये की एसयूवी है। रश्मिका मंदाना के पास ऑडी क्यू3 (40 लाख रुपये), मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास (50 लाख रुपये), टोयोटा इनोवा और हुंडई क्रेटा भी है। इसके अलावा रश्मिका महंगे हैंडबैग कैरी करने के लिए भी मशहूर हैं। उनका एक बैग लगभग तीन लाख रुपये का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+