बिग-बॉस 13 के बाद क्या शहनाज गिल से खफा हैं रश्मि देसाई? इफ्तार पार्टी में एक्ट्रेस को देखते ही फेरा मुंह

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शहनाज गिल पहुंची। उन्हें देखते ही रश्मि देसाई ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया जिसकी वजह से वह काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

Rashmi Desai

Rashmi Desai Ignores Shehnaaz Gill: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के तमाम सितारों ने रंग जमाया। लेकिन, इस पार्टी से रश्मि देसाई और शहनाज गिल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसके बाद से दोनों की दोस्ती पर फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं।

शहनाज को रश्मि ने किया इग्नोर
जहां एक तरफ सलमान खान ने पार्टी में आकर रौनक बढ़ाई तो वहीं शहनाज गिल ने अपने खूबसूरत लुक्स से कहर ढाया। पार्टी में जैसे ही शहनाज गिल की एंट्री हुई तभी रश्मि देसाई की उन पर नजर पड़ती है। फिर क्या, रश्मि शहनाज गिल को मुंह फेर कर वहां से चली जाती हैं। शहनाज और रश्मि देसाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दोनों का हुआ आमना-सामना
इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि, शहनाज गिल सभी को हाय-हैलो करती हुई नजर आ रही हैं। तभी उनका और रश्मि देसाई का आमना-सामना होता है लेकिन रश्मि फोन का बहना बनाकर वहां से तुरंत चली जाती हैं। अब इस वीडियो को देखकर लोग सोच रहे हैं कि रश्मि ने शहनाज गिल को पूरी तरह से इग्नोर किया।

वायरल हुआ वीडियो
फिलहाल शहनाज गिल और रश्मि देसाई की इस वीडियो पर लगातार फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैँ। कुछ लोगों का कहना है कि, सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से दोनों के बीच खटपट है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रश्मि देसाई को शहनाज से जलन है। एक यूजर ने लिखा- 'रश्मि का चेहरा तो देखो।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'रश्मि कैसे गायब हो गई'।

सिद्धार्थ शुक्ला संग रिलेशन में थीं रश्मि
आपको बता दें कि, रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला पहले रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बिग-बॉस 13 में दोनों के बीच हमेशा तू-तू मैं-मैं होती रहती थी। वहीं शहनाज गिल के साथ सिद्धार्थ की नजदीकियां बढ़ती ही जा रही थीं। ऐसे में रश्मि देसाई का शहनाज को इग्नोर करना पसंद नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+