इस अजीबोगरीब बीमारी की वजह से कई महीनों तक घर में बंद थीं ये एक्ट्रेस, बाहर नहीं दिखा पाती थीं चेहरा और फिर...

Rashami Desai: रश्मि देसाई ने टीवी के पॉपुलर सीरियल 'उतरन' में तपस्या का रोल निभाकर घर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। हालांकि इस सीरियल के बाद ही रश्मि देसाई कुछ समय के लिए ग्लैमर की दुनिया से गायब हो गई थीं। यहां तक वो किसी इवेंट में भी नजर नहीं आती थीं।

अचानक गायब हो गई थीं रश्मि देसाई
रश्मि देसाई ने एक इंटरव्यू में बताया था कि क्यों वह ग्लैमर की दुनिया से अचानक गायब हो गई थीं। उन्होंने इसके पीछ के राज का खुलास किया था। रश्मि देसाई ने बताया था कि वो एक ऐसी बीमारी से जूझ रही थीं जिसने उन्हें घर में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया था।

rashami desai

स्किन से जुड़ी बीमारी से हो गई थीं पीड़ित
आपको बता दें कि रश्मि देसाई स्किन से जुड़ी सोरायसिस बीमारी से ग्रस्त हो गई थीं। इस बीमारी के चलते ही उन्हें अपने काम से भी ब्रेक लेना पड़ा था। वह ग्लैमर की दुनिया से काफी दूर चली गई थीं। रश्मि ने खद बताया था कि डॉक्टर ने उन्हें धूप में निकलने से मना किया था।

कई महीनों तक घर में कैद थीं रश्मि
इसके अलावा डॉक्टर ने रश्मि देसाई को स्ट्रेस न लेने के लिए भी कह था। उन्हें काम के प्रेशर से भी दूर रहने के लिए कहा गया था। ऐसा न करने पर रश्मि की बीमारी बढ़ सकती थी। ऐसे में एक्ट्रेस ने खुद को काम से दूर कर लिया था। वह अपने घर में ही कैद हो गई थी। रश्मि ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। रश्मि देसाई ने इंटरव्यू में बताया कि सही ट्रीटमेंट के बाद अब उनकी हालत में काफी अधिक सुधार आ गया है। उनकी स्किन अब पहले से काफी बेहतर है।

रश्मि ने कई बी-ग्रेड फिल्मों में भी किया काम
जानकारी के अनुसार रश्मि देसाई एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस है। वह कलर्स चैनल के धारावाहिक 'उतरन' में तपस्या ठाकुर के किरदार के लिए जानी जाती है। टीवी पर काम करने से पहले रश्मि ने कई बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया था। ये फिल्में उन्होंने हिंदी, असमी, बंगाली, मणिपुरी और भोजपुरी भाषाओं में की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+