फ्लाइट में रैपर डेसिग्नर ने उतारी पैंट और की ऐसी गंदी हरकत, बयान जारी कर कहा- मैं एक हफ्ते तक.....
Rapper Desiigner: रैपर डेसिग्नर ने बताया- अस्पताल में मुझे दवाएं दी गई थीं और मुझे फ्लाइट से घर जाना पड़ रहा था। मुझे उस फ्लाइट में की गईं मेरी हरकतों पर शर्म आ रही है।

Rapper Desiigner: विदेशी रैपर डेसिग्नर ने हाल ही में एक इंटरनेशनल फ्लाइट में सभी यात्रियों के बीच में अचानक ही अपनी पैंट उतार दी और गंदी हरकत करने लगे। इसके बाद उन्हें तुरंत पकड़ लिया गया और इस तरह का गंदा काम करने का आरोप लगने के बाद रैपर ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। रैपर डेसिग्नर ने कथित तौर पर कहा है कि उन्होंने ये हरकत एक हफ्ते तक सेक्स नहीं कर पाने की वजह से की है। उनके इस बयान से सभी लोग हैरान हो गए हैं।
रैपर ने फ्लाइट में उतारी अपनी पैंट
आपको बता दें कि विदेशी रैपर डेसिग्नर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना के बारे में बात करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है कि उन्हें अपने किए पर शर्म आ रही है। डेसिग्नेर ने बयान जारी कर लिखा है- पिछले कुछ महीनों से मैं ठीक नहीं हूं, और जो चल रहा है, उसके बारे में मैं क्या ही कहूं। मैंने कई हफ्तों तक सेक्स नहीं किया था। विदेश में एक कंसर्ट के लिए जब मैंने परफॉर्म किया, तो उसके बाद मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
रैपर ने कहा- मेरी तबीयत ठीक नहीं थी
रैपर ने आगे बताया- अस्पताल में मुझे दवाएं दी गई थीं और मुझे फ्लाइट से घर जाना पड़ रहा था। मुझे उस फ्लाइट में की गईं मेरी हरकतों पर शर्म आ रही है। मैं वापस आ गया हूं। मैं अपनी मदद करने के लिए खुद को फैसिलिटी सेंटर में भर्ती कर रहा हूं। अगली सूचना तक मैं सभी शोज को रद्द कर रहा हूं। कृपया मेरे लिए प्रार्थना करें ताकि मैं जल्द ठीक हो जाऊं।
रैपर ने फ्लाइट में की थी गंदी हरकत
गत 17 अप्रैल, 2023 को रैपर डेसिग्नर ने एक इंटरनेशनल फ्लाइट में कथित तौर पर कई बार कुछ ऐसी गंदी हरकतें की जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करनी पड़ी। उनके खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि जब वह टोक्यो से मिनियापोलिस के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट में सवार थे तब उन्होंने फ्लाइट में अचानक सबके सामने अपनी पैंट उतार दी और गंदी हरकत करने लगे थे।
रैपर ने फ्लाइट में खुद को किया था एक्सपोज
शिकायत में कहा गया है कि फ्लाइट के इस सफर में रैपर को खुद को एक्सपोज करते हुए देखा गया था लेकिन उन्होंने फौरन खुद को कवर भी कर लिया था। हालांकि, वह कथित तौर पर लगभग पांच मिनट बाद फ्लाइट क्रू द्वारा मास्टरबेट करते हुए पकड़े गए थे।
फ्लाइट अटेंडेंट के साथ की अश्लीलता
एफबीआई के साथ बात करते हुए रैपर ने कथित तौर पर कहा कि उन्होंने अपना प्राइवेट पार्ट एक फ्लाइट अटेंडेंट को दिखाया था जो कि उन्हें नहीं करना चाहिए था। इसके अलावा, डेसिग्नेर ने ये भी कहा था कि उन्होंने एक हफ्ते से सेक्स नहीं किया था, इसलिए उनके साथ ऐसा हो रहा था। हालांकि रैपर उड़ान के समय नशे में नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications