रैपर बादशाह ने दिखाया कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर तो हैरान रह गए लोग
Rapper Badshah transformation: हमेशा फंकी लुक में नजर आने वाले बादशाह इस बार मस्कुलर बॉडी में दिखे। रैपर को पहली बार ऐसे देखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं। बादशाह की मस्कुलर बॉडी देखने के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

'प्रॉपर पटोला', 'लेट्स नाचो' और 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' जैसे ब्लॉकबस्टर गाने देने वाले रैपर और सिंगर बादशाह का एक अलग ही फैन बेस है। बादशाह के गानों के साथ-साथ उनके लुक भी अकसर चर्चा में रहते हैं। हर बार मीडिया से रूबरू होते हुए रैपर का एक अलग ही अंदाज फैंस को देखने को मिलता है। कभी ड्रेसिंग सेंस तो कभी यूनीक सनग्लासेज के साथ रैपर अपना जलवा बरकरार रखते हैं। लेकिन इस बार बादशाह ना तो ड्रेसिंग सेंस और ना ही रैप के चलते सुर्खियों में हैं। दरअसल इस बार चर्चा में रहने का बादशाह का कारण उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन है।

हमेशा फंकी लुक में दिखते हैं रैपर
आपने बादशाह को हमेशा ही हिप हॉप वाले लुक में देखा होगा। कभी लूज टीशर्ट तो कभी लूज ट्राउजर्स में बादशाह नजर आते हैं। हर बार अपने अलग लुक से रैपर फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लेकिन इस बार बादशाह का जो लुक सामने आया है, वो फैंस के लिए बिल्कुल ही नया है। दरअसल, इस बार बादशाह ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, उसमें रैपर अपनी मस्कुलिन बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। जी हां! पहली बार रैपर ने इस तरह का लुक फैंस के साथ शेयर किया है।

बादशाह ने दिखाया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन
रैपर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- आपको अपने गेम पर काम करना चाहिए। पोस्ट में रैपर को जिम में पोज देते हुए देखा जा सकता है। बादशाह मस्कुलर बॉडी में बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। इस तरह का अवतार पहली बार उन्होंने अपने फैंस को दिखाया है। ऐसे में लोगों के लिए ये बिल्कुल ही नया है।
रैपर का अलग अंदाज देखकर हुई हैरानी
हमेशा कुर्ता पायजामा या फिर फंकी लुक में नजर आने वाले बादशाह को इस तरह मस्कुलर लुक में देखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं। यूजर्स बादशाह की तस्वीरों पर सोशल मीडिया में जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये बहुत ही शानदार है, वहीं दूसरे ने कहा कि बादशाह सर तो असली बाजीगर हैं। बादशाह की तारीफ करते फैंस थक नहीं रहे हैं।
2022 में बोली थी डिप्रेशन वाली बात
साल 2022 की बात करें, तो रैपर ने मेंटल और फिजिकल फिटनेस के बारे में दोबारा विचार करने पर बात की थी। अपने शो शेप ऑफ यू के लिए शिल्पा शेट्टी का इंटरव्यू लेते हुए बादशाह ने कहा था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में एक दफा डिप्रेशन और मानसिक तनाव का दर्द भी झेला है। रैपर ने कहा कि वजन कम करने के कई कारण थे। उनमें से एक ये था कि मेरी जॉब के लिए मुझे स्टेज पर 120 मिनट तक परफॉर्म करना था और उसके लिए मेरा एक्टिव होना काफी जरूरी भी था।
'मैं 15 मिनट में ही हांफने लगा था'
बादशाह ने कहा कि फिर मुझे अहसास हुआ कि मेरे अंदर स्टैमिना है ही नहीं। मैं 15 मिनट में ही हांफने लगा। एक और वजह ये थी कि मैं स्लीप एपनिया से पीड़ित था जो समय के साथ बढ़ता ही जा रहा था। ये बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। रैपर ने कहा कि वे वजन कम करने के लिए खुद को भूखा भी रखते थे। बादशाह ने कहा कि मैंने अपनी इच्छाओं को दबाना बंद कर दिया। अब मुझे सलाद की लत लग गई है। जो कोई भी वजन कम करना चाहता है, उसके लिए यही लाइफस्टाइल है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications