Rapid Rail MMS Viral Video: रैपिड रेल से कपल का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, कैसे हुआ ये कांड? ऐसे करें बचाव
Rapid Rail MMS Viral Video: गाजियाबाद में नमो भारत (RRTS) ट्रेन के प्रीमियम कोच का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
रैपिड रेल में बैठे कपल का MMS हुआ लीक
खबर है गाजियाबाद पुलिस ने उस कपल की पहचान कर ली है जो चलती रैपिड रेल (RRTS) के अंदर शूट किए गए एक प्राइवेट वीडियो में दिख रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कपल और RRTS के ऑपरेटर के खिलाफ वीडियो लीक करने के आरोप में FIR दर्ज कर ली है।

ट्रेन ऑपरेटर के खिलाफ दर्ज हुई FIR
कहा जा रहा है कि वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर लीक करने वाले ट्रेन ऑपरेटर को भी नौकरी से निकाल दिया गया है। आपको बता दें कि 19 मिनट 34 सेकंड के वायरल MMS के लीक होने के बाद से इस तरह की घटनाओं को लेकर पुलिस अब ज्यादा चौंकन्नी हो गई है। साथ ही आम लोगों को इस तरह की हरकत से बचने की चेतावनी भी दे रही है।
क्या है रैपिड रेल का आपत्तिजनक कांड ?
-ये शर्मनाक घटना गत 24 नवंबर 2025 को हुई थी जब नमो भारत ट्रेन दुहाई से मुरादनगर की ओर जा रही थी। वीडियो में एक युवक और युवती को ट्रेन के प्रीमियम कोच नंबर 23 में आपत्तिजनक काम करते दिखाया गया है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो में दिख रही लड़की किसी महिला कॉलेज के यूनिफॉर्म में नजर आ रही है जबकि युवक सफेद स्वेटर पहने था। दोनों के पास की सीटें खाली थीं। हालांकि उसी कोच में एक महिला यात्री कुछ दूरी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।
-गाजियाबाद के मुरादनगर थाना में दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान में अश्लीलता) और धारा 77 (बेवजह दृश्य दिखाने) के तहत FIR दर्ज कर दी गई है। आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर अनुचित व्यवहार किया जिससे सार्वजनिक गरिमा को ठेस पहुंची है।
ट्रेन ऑपरेटर ने रिकॉर्ड किया था वीडियो
-पुलिस की जांच में ये सामने आया है कि वीडियो को रिकॉर्ड और वायरल करने वाला व्यक्ति ट्रेन ऑपरेटर ऋषभ था। उसने अपनी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सीसीटीवी फुटेज निकाला और इसे सोशल मीडिया पर फैलाया।
-आपको बता दें कि ये NCRTC के नियमों का सीधा उल्लंघन है। जांच के बाद ऋषभ को नौकरी से निकाल दिया गया है और उस पर भी आईटी एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है।
ग्रीन कोच से कैसे लीक हुआ वीडियो?
-ये वीडियो ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्ड हुआ था और यहीं से फुटेज सोशल मीडिया तक पहुंच गया। घटना के सामने आने के बाद यात्रियों और आम जनता में नाराजगी और सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोग सार्वजनिक परिवहन में इसी तरह की सामग्री के वायरल होने पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
-पुलिस जांच जारी है और आरोपी कपल की पहचान के बाद संबंधित कॉलेजों को सूचना भेजकर विवरण मांगा गया है। मामले की तकनीकी जांच, फुटेज के स्रोत और वायरल होने की पूरी श्रृंखला पर टीम काम कर रही है। जल्द ही और विवरण सामने आने की उम्मीद है।
इस तरह की घटना से कैसे खुद को बचाएं?
1. निजी समय में फोन ऐसी जगह रखें जहां कैमरा ढका रहे।
2. फोन को मजबूत पासवर्ड/बायोमेट्रिक लॉक से सुरक्षित रखें।
3. अनजान ऐप्स और संदिग्ध लिंक से दूर रहें।
4. ऐप इंस्टॉल करते समय कैमरा, गैलरी और फाइल एक्सेस बिना जरूरत न दें।
5. फोन रिपेयर कराने से पहले डेटा डिलीट/बैकअप जरूर करें।
6. किसी पर भरोसा होने के बावजूद आपत्तिजनक वीडियो न बनाएं और न भेजें। डिजिटल कंटेंट हमेशा जोखिम में रहता है।
7. फोन बेचने या बदलने से पहले फैक्ट्री रिसेट जरूर करें।
MMS वीडियो लीक करना है गंभीर अपराध
भारत में किसी की निजी वीडियो को बिना अनुमति फैलाना कानूनी अपराध है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 के तहत दोषी पाए जाने पर 1 से 3 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है। अगर अपराध दोहराया जाए तो ये सजा 7 साल तक भी बढ़ सकती है।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications