बिना कपड़ों के फोटोशूट के मामले में रणवीर सिंह का बड़ा बयान, पुलिस को कहा- मेरी तस्वीर के साथ हुई छेड़छाड़

रणवीर सिंह ने पैपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल गई थीं। अब इस मामले में पुलिस ने एक्टर रणवीर सिंह का बयान दर्ज किया है।

मुंबई, 15 सितंबरः पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी न्यूड तस्वीरों के चलते सुर्खियों में छाए हुए हैं। रणवीर सिंह की हॉटनेस आज भी थमने का नाम ही नहीं ले रही है क्योंकि फैंस और सेलेब्स इस पर लगातार अपनी राय दिए जा रहे हैं। हालांकि न्यूड तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। उनका खूब मजाक भी उड़ाया गया था। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों के मीम्स भी वायरल हुए थे। इसके बाद खबर आई कि रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह ने पैपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल गई थीं। अब इस मामले में पुलिस ने एक्टर रणवीर सिंह का बयान दर्ज किया है।

रणवीर ने कहा- फोटो के साथ हुई छेड़छाड़

एएनआई की खबर के अनुसार मुंबई पुलिस ने 29 अगस्त को न्यूड फोटोशूट मामले में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का बयान दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह ने अपने बयान में दावा किया है कि किसी ने उनकी एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की है। उन्होंने पुलिस को कहा है कि तस्वीरें जिस तरह से ली गई थीं उस तरह से सोशल मीडिया पर पेश नहीं की गई हैं।

Recommended Video

    Ranveer Singh ने Nude PhotoShoot पर किया चौंकाने वाला खुलासा | वनइंडिया हिंदी | *Entertainment
    कई सेलेब्स ने किया रणवीर का सपोर्ट

    कई सेलेब्स ने किया रणवीर का सपोर्ट

    सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें वायरल होने के बाद ग्लैमर वर्ल्ड से जुडे़ कई लोगों ने खुलकर उनका सपोर्ट किया। इनमें विद्या बालन, जाह्नवी कपूर, स्वरा भास्कर, करीना कपूर, राम गोपाल वर्मा सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल थे। यही नहीं कई विदेशी सेलिब्रिटीज ने भी रणवीर का पूरा सपोर्ट किया। कुछ ने तो रणवीर सिंह से प्रेरित होकर अपनी न्यूड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था।

    सोशल मीडिया पर बनाए गए थे मीम्स

    सोशल मीडिया पर बनाए गए थे मीम्स

    जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं। उनके इस न्यूड फोटोशूट पर काफी हंगामा मच गया था। आज भी सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हो रही है। कुछ लोग जहां उनकी इन तस्वीरों की तारीफ करते हुए उन्हें बोल्ड कह रहे थे वहीं कुछ लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे थे और उनका मजाक उड़ा रहे थे।

    फोटोग्राफर आशीष शाह ने खोला था राज

    फोटोग्राफर आशीष शाह ने खोला था राज

    वहीं इन तस्वीरों को क्लिक करने वाले फोटोग्राफर आशीष शाह ने बताया कि रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का आइडिया उनका और खुद रणवीर का था। दोनों ने मिलकर ये फैसला लिया था। फोटोग्राफर आशीष शाह ने बताया था- पेपर मैगजीन से रणवीर सिंह की बात काफी समय पहले से हो रही थी। हालांकि पहले ये नहीं हो पाया, लेकिन आखिरकार इसे हम कर पाए। यह एक डिमांडिंग शूट था क्योंकि रणवीर को एक खास शारीरिक बनावट में रहना था और मैं उन्हें एक अलग पॉश्चर में दिखाना चाहता था।

    फोटोशूट पर नहीं होना चाहिए था हंगामा

    फोटोशूट पर नहीं होना चाहिए था हंगामा

    फोटोग्राफर आशीष शाह ने बताया था- मैंने फिल्म कैमरा से ये तस्वीरें ली थीं। रणवीर सिंह ने ये तस्वीरें वहां देखी ही नहीं। उन्होंने अपना फोटोशूट करवाया जो कि उनके लिए एक काम था और शूट खत्म होने के बाद वहां से चले गए। रणवीर सिंह काफी सुलझे हुए इंसान हैं। उन्होंने मुझे आराम से मेरा काम करने दिया। ऐसे में ये सब हंगामा बिल्कुल बेकार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+