83 Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म 83 की धीमी ओपनिंग, पहले दिन की इतनी कमाई

नई दिल्ली, 25 दिसंबर: क्रिकेट विश्व कप की जीत पर बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 शुक्रवार (24 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 83 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 13.5 से 15.5 करोड़ की ओपनिंग दी है। फिल्म के लिए बहुत ही धीमी शुरूआत है। लॉकडाउन के बाद खुले सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में यह फिल्‍म न सिर्फ सफल रही है, बल्‍क‍ि हिंदी फिल्‍मों में 'सूर्यवंशी' के बाद पहले दिन इसने सबसे ज्‍यादा कमाई भी कर ली है। 83 को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों से तगड़ी टक्कर मिली है।

Ranveer Singhs starrer film 83 Box Office Collection Day 1

पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये की कमाई की है। क्रिसमस की छुट्टी से वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा होने की उम्मीद है। कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 83 ने दिल्ली और बैंगलोर सर्किट में अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' के बराबर ही कलेक्शन किया है। लेकिन गुजरात और सीपी बरार जैसे केंद्रों में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। रणवीर सिंह अभिनीत 83 फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद स्पाइडर-मैन: नो वे होम और सूर्यवंशी जैसी बड़ी रिलीज के पहले दिन की तुलना में बहुत कम कलेक्शन किया।

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म के आधिकारिक आंकड़ें जारी करते हुए बताया है कि रणवीर सिंह की फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस से कुल 12.64 करोड़ रुपये हासिल कर पाई है। हैरानी की बात ये है कि फिल्म को हासिल हुई ये रकम सभी भाषाओं को मिलाकर है। 24 दिसंबर को ओपनिंग के साथ ही 83 को हॉलीवुड फिल्म स्पाईडरमैन नो वे होम और तेलुगू फिल्म पुष्पा द राईज़ के हिंदी वर्जन के बहुत ही कड़ी टक्कर मिली है और इन दोनों फिल्मों ने मिलकर कम से कम 83 के 4 - 6 करोड़ का कलेक्शन कम किया है।

ये फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी है। फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स ने भी सराहा था। साथ ही फिल्म को आम दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। मगर देश में अचानक बढ़े कोरोना केसों का असर इस फिल्म के बिजनेस पर हुआ है। देश के कई राज्यों में लगे नाइट कर्फ्यू की वजह से भी 83 की फिल्म के कारोबार पर बुरा असर हुआ है।

शनिवार को क्रिसमस का मौका है, इसलिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघर पहुंचेगी जरूर। लेकिन ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए एक बार फिर से दर्शकों के दिल में दहशत का दौर शुरू हो गया है। मध्‍य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र और हरियाणा में शुक्रवार रात से नाइट कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है। इस कारण लेट नाइट शोज बंद हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+