Ranveer Singh ने अपनी लव लाइफ को लेकर किया खुलासा, जानकर पत्नी दीपिका पादुकोण भी रह जाएंगी दंग

Ranveer Singh Affairs: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा पसंदीदा जोड़ी में से एक है। हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में दीपिका ने खुलासा किया था कि वह रणवीर सिंह को डेट करने के दौरान और भी लड़कों से मिल रही थीं। जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। इस बीच रणवीर सिंह का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में आ गया।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक वक्त था जब वह एकसाथ तीन लड़कियों को डेट कर रहे थे। रेडिट पर शेयर किए गए पुराने वीडियो रणवीर से पूछा गया कि क्या आपने एकसाथ तीन लड़कियों को डेट किया है? इसके जवाब में एक्टर कहते हैं, 'झूठ मैंने एकसाथ तीन लड़कियों को डेट किया है।'

Ranveer Singh

रणवीर सिंह ने एक मैग्जीन को दिए पुराने इंटरव्यू में कहा था कि, 'जब मैं छोटा था तो उस वक्त काफी मोटा था। जिसके कारण लोग मेरा मजाक उड़ाते थे। बाद में मैंने खुद को काफी बदला और 14 साल की उम्र में एकसाथ तीन लड़कियों को डेट किया।' अब रणवीर अपने इस बयान की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गए।

वहीं रणवीर और दीपिका की लव स्टोरी की बात करें तो संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर साल 2018 में शादी कर ली। इस कपल ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में इटली में अपने सात फेरे लिए थे।

वहीं रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म डॉन 3 को लेकर चर्चा में है। एक्टर फिलहाल फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं दीपिका पादुकोण को हाल ही में फिल्म फाइटर में देखा गया था जो कि 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+