Video: '83' के प्रीमियर पर रणवीर सिंह ने 1983 विश्वकप के रियल हीरोज के साथ किया क्रेजी डांस

रणवीर सिंह की 1983 के विश्वकप पर आधारित फिल्म '83' फ्लोर पर आने को तैयार है। बुधवार रात को फिल्म का धमाकेदार प्रीमियर किया गया।

मुंबई, 23 दिसंबर। रणवीर सिंह की 1983 के विश्वकप पर आधारित फिल्म '83' फ्लोर पर आने को तैयार है। बुधवार रात को फिल्म का धमाकेदार प्रीमियर हुआ।

प्रीमियर में शामिल हुए 1983 विश्वकप के रियल हीरो

प्रीमियर में शामिल हुए 1983 विश्वकप के रियल हीरो

प्रीमियर में फिल्म के कलाकारों के अलावा क्रू मेंबर, परिवारजन और 1983 विश्वकप के रियल हीरो जैसे कपिल देव, श्रीकांत, बलविंदर सिंह संधू शामिल हुए। प्रीमियर में आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, वाणी कपूर, विवेक ओबेरॉय, करण जौहर और अन्य सितारे शामिल हुए। प्रीमियर की शाम रणवीर सिंह और क्रिकेटरों ने जमकर डांस किया।

प्रीमियर की शाम पर रणवीर सिंह ने क्रिकेटरों के साथ लगाए ठुमके

प्रीमियर की शाम पर रणवीर सिंह ने क्रिकेटरों के साथ लगाए ठुमके

प्रीमियर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। एक अन्य वीडियो में रणवीर सिंह ने हार्डी संधू, अपने कोच और चैंपियन बलविंदर सिंह संधू के साथ बिगड़ने दे गाने पर जमकर डांस किया। इस दौरान हार्डी संधू ने फिल्म में पीआर मान सिंह की भूमिका निभाने वाले पंकज त्रिपाठी के पैर छूए, इसके बाद पंकज ने उन्हें गले से लगा लिया। कुल मिलाकर 1993 विश्व कप के हीरो रहे खिलाड़ी फिल्म की कास्ट से संतुष्ट दिखे।

कल सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

कल सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

इस मौके पर फिल्म में मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभा रहे साकिब सलीम को अमरनाथ ने अपना लकी रूमाल भी दिया। सलीम ने अमरनाथ के किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। इस अवसर पर साकिब सलीम ने अमरनाथ के गले लगकर उनकी ब्लेसिंग्स लीं। वहीं हार्डी संधू ने इस मौके पर मैनु जुत्ती ले दे सोनिया गाना गाकर अमरनाथ को खुश कर दिया। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। देखें प्रीमियर की शानदार वीडियोज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+