Video: शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में रणवीर सिंह बने डीजे, पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए किया ऐसा काम कि.....

Ranveer Singh DJ: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने गत 2 नवंबर को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। शाहरुख खान को उनके जन्मदिन के मौके पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने सोशल मीडिया पर बधाई मैसेजेस भेजे थे। वहीं शाहरुख खान ने अपने सेलेब्स दोस्तों और करीबियों के लिए अपने बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। इस स्पेशल पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट समेत कई कलाकार शामिल हुए थे। सभी लोगों ने खूब मस्ती भी की थी। वहीं बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस पार्टी में डीजे बनकर लोगों को एंटरटेन कर रहे थे।

शाहरुख की पार्टी में रणवीर सिंह बने डीजे
शाहरुख खान के बर्थडे बैश की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। किंग खान की इस पार्टी में रणवीर सिंह डीजे बन गए थे। इस पार्टी में सिंगर मीका सिंह भी शामिल हुए थे और उन्होंने कई शानदार गाने भी गाए थे। वहीं मीका सिंह के साथ मिलकर रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के लिए डीजे बन गए थे। इतना ही नहीं रणवीर ने दीपिका को डेडिकेट करते हुए गाना भी गाया।

ranveer singh

दीपिका पादुकोण को डेडिकेट किया गाना
आपको बता दें कि शाहरुख खान की ये बर्थडे पार्टी काफी ग्रैंड थी। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई मशहूर लोग शामिल हुए थे। वहीं इस पार्टी में मौजूद रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में वह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के गाने पर डीजे बने हुए नजर आ रहे हैं। वह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए 'चलो जो हुआ जाने दो' गाना भी गाते हैं।

रणवीर-दीपिका के लुक ने जीता लोगों का दिल
इस पार्टी में रणवीर सिंह वाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनकर पहुंचे थे। रणवीर सिंह का ये लुक फैंस को काफी पसंद आया है। वहीं दीपिका पादुकोण ने पार्टीमें ग्रे कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनकर शिरकत की थी। इस ड्रेस के साथ दीपिका ने हाई हील्स कैरी किया था। लोगों ने दीपिका और रणवीर की जोड़ी की जमकर तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+