अनंत-राधिका की हल्दी सेरिमनी में रणवीर सिंह की हुई ऐसी हालत, लोग बोले- ये क्या हुलिया है?

Ranveer Singh at Anant-Radhika Haldi: देश के जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने वाले हैं। आगामी 12 जुलाई 2024 को कपल की शादी है और 14 जुलाई 2024 को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है।

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की हल्दी
ऐसे में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले लगातार कुछ न कुछ फंक्शन्स का आयोजन हो रहा है। पहले संगीत सेरेमनी का आयोजन किया था और उसके बाद गत 8 जुलाई 2024 को अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी-बड़ी फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुई हैं। इस फंक्शन में सारा अली खान से लेकर अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, सलमान खान और रणवीर सिंह जैसे तमाम एक्टर्स पहुंचे थे।

ranveer singh

रणबीर सिंह का वीडियो हो रहा है वायरल
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में पिछले कई दिनों से शुरू हो गई हैं और इस मौके पर रोज लगातार फिल्मी सितारों की भीड़ देखी जा रही है। हल्दी सेरेमनी से इन फिल्मी सितारों की कई झलकियां सामने आई हैं और ये वीडियोज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

पान का मजा लेते दिखे रणवीर सिंह
हल्दी की झलकियों के बीच रणवीर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह पान का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं और इसे खाने के बाद उनका रिएक्शन भी कैमरे में कैप्चर हो रहा है। लोगों ने रणवीर सिंह के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं।

लोगों ने कहा- ये क्या हुलिया बना रखा है
एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- पान अगर अंबानी जी के घर का हो तो अच्छा ही लगेगा न। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा है- कुछ और पहन लेते, ये इनको प्लाजो ही मिला पहनने के लिए। एक यूजर ने कहा है- ये क्या हुलिया बना रखा है भाई? इसे बदलो। ऐसा हेयरस्टाइल तो स्कूल के बच्चे बनाते हैं। आपको बता दें कि इस मौके पर रणवीर सिंह हल्दी से सने नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+