Deepika Padukone Pregnancy: जल्द मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, इस महीने होगी एक्ट्रेस की डिलीवरी

Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं। कपल ने साल 2018 में शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। साथ ही बताया है कि इस साल सितंबर 2024 में वह बच्चे को जन्म देंगी।

ranveer singh

दीपिका पादुकोण बीते कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर सुर्खियों में थीं। कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही एक्ट्रेस शादी के बाद पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को गुडन्यूज दी है।

दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें एक कार्ड बना हुआ है और बच्चों के कपड़े, खिलौने और जूतों की फोटो बनी हुई है। इस पोस्ट पर लिखा, 'सितंबर 2024, दीपिका-रणवीर।' इसका मतलब है कि दीपिका और रणवीर के बच्चे का जन्म 6 महीने बाद देने वाली हैं। अब इस पोस्ट के वायरल होने के बाद फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण 2 महीने से प्रेग्नेंट हैं।

बता दें कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। उनकी शादी में परिवारवाले ही शामिल हुए थे। अब शादी के 6 साल बाद कपल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर दीपिका को स्पॉट किया गया था। इस दौरान फैंस की नजर उनके बेबी बंप पर पड़ी थी। जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने जोर पकड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+