सिनेमा हॉल में दर्शकों के बीच पहुंचे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, लोगों के उड़े होश, थिएटर में होने लगा ये सब

Ranveer Singh and Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। लोगों के ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर ने इस फिल्म के जरिए करीब 7 साल बाद बड़े पर्दे पर बतौर डायरेक्टर वापसी की है। ऐसे में लोगों को धर्मा प्रोडक्शन का ये फैमिली ड्राम खूब भा रहा है।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पहुंचे थिएटर
वहीं फिल्म के रिलीज होने के बाद भी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मूवी का प्रमोशन करते नहीं थक रहे हैं। वह दोनों सिनेमाघरों में जाकर लोगों के साथ बैठकर फिल्म देख रहे हैं और उन्हें फिल्म कैसी लग रही है इस बारे में पूछ भी रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में आलिया और रणवीर सिंह मुंबई के एक थिएटर में पहुंच गए और वहां मौजूद दर्शकों के साथ बातचीत भी की।

Ranveer Singh

रणवीर-आलिया ने दर्शकों को दिया सरप्राइज
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की ये जोड़ी ऑडियंस को सरप्राइज देने के लिए मुंबई के एक थिएटर के अंदर पहुंच गई। उनके साथ इस मौके पर करण जौहर भी शामिल थे। थिएटर के अंदर से इन तीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही थिएटर के अंदर मौजूद दर्शकों को पता लगता है कि वहां आलिया और रणवीर आए हुए हैं, वह सभी अपनी-अपनी सीट से उठकर खड़े हो जाते हैं।

आलिया भट्ट ने लोगों को फिल्म देखने के लिए कहा धन्यवाद
इसके बाद आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और करण जौहर को सभी दर्शक घेर लेते हैं। चारों तरफ फैन मोमेंट नजर आने लगता है। वहां मौजूद हर कोई कैमरे में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और करण जौहर को कैप्चर करने में लग जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह अपने किरदार रॉकी के स्टाइल में ही फैंस से बाते करने लगते हैं। वहीं आलिया भट्ट सभी दर्शकों को उनकी फिल्म देखने के लिए धन्यवाद करती हैं।

160 करोड़ रुपए के बजट में बनी है ये फिल्म
आपको बता दें कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 117 करोड़ रुपए के आसपास का कारोबार किया है जबकि इस फिल्म का बजट सिर्फ 160 करोड़ रुपए है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आ रही हैं। लोगों ने सभी किरदारों के एक्टिंग की तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+