रणवीर सिंह का एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो वायरल, दर्ज हुई FIR, अब पुलिस करेगी जांच

Ranveer Singh: टेक्नॉलजी में तरक्की ने जहां लोगों की कई समस्याओं को सुलझाया है तो वहीं इसने कई नई समस्याएं भी खड़ी की हैं। पिछले कुछ समय से एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं।

एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो का शिकार बने रणवीर
आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो का शिकार बने हैं। अभिनेता का एक डीपफेक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह राजनीतिक पार्टी को प्रमोट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ranveer singh

डीपफेक वीडियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है जिसमें उन्हें कथित तौर पर अपने राजनीतिक विचार व्यक्त करते हुए सुना जा सकता है।

'पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है'
रणवीर सिंह के प्रवक्ता का कहना है- हां, हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और उस हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जो रणवीर सिंह के एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो को बढ़ावा दे रहा था।

फर्जी वीडियो में राजनीतिक पार्टी का प्रचार कर रहे थे एक्टर
जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह इस फर्जी वीडियो में एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीते कुछ दिनों में यह वीडियो काफी तेजी से फैल रही थी। इसे लेक गत 19 अप्रैल 2024 को रणवीर सिंह का रिएक्शन सामने आया था। इस वीडियो को लेकर रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से डीपफेक से बचने की चेतावनी दी थी।

रणवीर ने लोगों से कही थी ऐसी बात
रणवीर सिंह ने इस तरह के वीडियो से लोगों को बचने की सलाह देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था- 'डीपफेक से बचो दोस्तों।' रणवीर सिंह से पहले आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, काजोल, रश्मिका मंधाना, नोरा फतेही समेत कई अन्य सितारे भी इस डीपफेक ट्रेंड का शिकार बन चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+