फूट-फूटकर रोने लगे रणवीर अल्लाहबादिया, क्या हुआ पॉडकास्टर के साथ? क्यों वायरल हुआ वीडियो?

Ranveer Allahbadia: फेमस पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और कॉमेडियन समय रैना इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में दिए गए विवादित बयान के बाद से दोनों लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं।

रणवीर अल्लाहबादिया मुसीबत में घिर गए हैं
शो को लेकर जो विवाद चल रहा है उसके बाद रणवीर अल्लाहबादिया मुसीबत में घिर गए हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है और एक्शन भी लिया जा रहा है। इस मामले में पॉडकास्टर के घर मुंबई पुलिस की टीम पहुंची थी। लोगों की मानें तो ये विवादित टिप्पणी उनके करियर को बर्बाद कर रहा है।

Ranveer Allahbadia

रणवीर अल्लाहबादिया की जमकर हो रही है आलोचना

आपको बता दें कि आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक रणवीर अल्लाहबादिया की जमकर आलोचना कर रहे हैं और उन्हें जेल भेजने तक की मांग की जा रही है। रणवीर अल्लाहबादिया सोशल मीडिया पर इस हंगामे के बाद अपनी गलती मान चुके हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर माफी मांग ली है। फिर भी ये मामला ठंडा नहीं हो रहा है।

फूट-फूटकर रोते दिखे रणवीर अल्लाहबादिया

-इसी बीच अब सोशल मीडिया पर रणवीर अल्लाहबादिया का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यूट्यूबर का इमोशनल ब्रेकडाउन दिखाई दे रहा है। वह बुरी तरह से रोते हुए नजर आ रहे हैं।

-रणवीर अल्लाहबादिया का रोते हुए वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि उनका काम बंद हो गया है। इसके बाद वो अपशब्द बोलते नजर आ रहे हैं।

-वीडियो में रणवीर अल्लाहबादिया कह रहे हैं- मुझे ऐसा लग रहा है, जैसे मैं गिल्टी हूं। मेरी वजह से पूरा काम बंद हो गया है। मुझे व्लॉग नहीं करना है। अगर व्लॉग नहीं करेंगे, तो वीडियो नहीं होंगे अपलोड करने को।

-आपको बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया का ये वीडियो देखकर लोग सोच रहे हैं कि वो फूट-फूटकर इसलिए रो रहे हैं क्योंकि वह इस समय विवाद में फंसे हुए हैं और इसकी वजह से उनका काम भी बंद हो गया है।

क्या है रणवीर अल्लाहबादिया के वीडियो का सच?

-इस वीडियो का सच कम लोगों को पता होगा। इस वीडियो को लेटेस्ट कंट्रोवर्सी से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, सच तो ये है कि ये वीडियो 3 साल पुराना है।

-कोविड के समय पर रणवीर अल्लाहबादिया ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल से अपलोड किया था। वो कोविड पॉजिटिव हो गए थे और इसके वजह से उनका काम रुक गया था। ऐसे में इस वीडियो का अभी वाले मामले से कोई लेना देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+