Ranveer Allahbadia ने चुराया पैरेंट्स पर किया अश्लील जोक? मिल गया बड़ा सबूत

Ranveer Allahbadia: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सोमवार को एक कॉमेडी शो में उनके आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यह संकेत मिल रहा है कि यूट्यूबर-पॉडकास्टर का पैरेंट्स वाला जोक उनका अपना नहीं, बल्कि कहीं और से कॉपी किया गया है।

इस वीडियो में 11 सेकंड का एक क्लिप दिखाया गया है, जो दो हफ्ते पहले OG Crew के यूट्यूब शो से लिया गया है, जिसमें होस्ट और प्रतिभागी वही टिप्पणी करते हैं जो रणवीर ने इंडिया गॉट लेटेंट शो में की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की तरफ से जबरदस्त ट्रोलिंग की जा रही है।

Ranveer Allahbadia

इस शो में कंटेस्टेंट से वैसा ही सवाल पूछा जाता है जिससे वह असहज हो जाए और जवाब ना दे पाए। इसके बदले में उसे ड्रिंक करनी पड़ती है। अब वीडियो सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि रणवीर ने पैरेंट्स पर मारा ये जोक कहीं और से चुराया है और उनका अपना नहीं है। इसके अलावा कुछ लोगों ने ये भी कहा कि रणवीर को ये समझना चाहिए था कि हम भारत देश में रहते हैं और यहां कि संस्कृति का ध्यान रखना होगा।

एक X यूजर "SuperBhakt3" ने हिंदी में पोस्ट करते हुए कहा कि यह लगता है जैसे रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणियां कहीं और से चुराई गई हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, "जो लोग सोचते हैं कि वह कुछ असली करते हैं, उनके लिए हंसी की बात है।" एक यूजर ने लिखा, "भारत में ह्यूमर भी कॉपी किया जाता है।" एक यूजर ने लिखा, "और क्या उम्मीद कर सकते हो?"

रणवीर इलाहाबादिया ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी थी, जिसके कारण उनके पॉडकास्ट पर बैन लगाने की मांग की जा रही थी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित विपक्षी नेताओं ने उनकी आलोचना की। क्योंकि उनका कहना था कि उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+