'रणवीर अल्लाहबादिया का मुंह काला कर गधे पर बिठाकर शहर में घुमाओ', मुकेश खन्ना ने यूट्यूबर को दी ऐसी सजा
Mukesh Khanna On Ranveer Allahbadia: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में अपने भद्दे कमेंट्स के बाद फेम, पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया काफी मुसीबत में फंस गए हैं। पैरेंट्स को लेकर अश्लील टिप्पणी करने के बाद से पॉडकास्टर की जमकर आलोचना हो रहा है।
रणवीर अल्लाहबादिया पर भड़के लोग
इसी बीच 5 पुलिस अधिकारियों की एक टीम आज यानी 11 फरवरी 2025 की दोपहर को मुंबई के वर्सोवा इलाके में रणवीर अल्लाहबादिया के घर पर पहुंचे थे। खबर है कि रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना समेत 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर मुकेश खन्ना ने कही ऐसी बात
-वहीं आम लोगों से लेकर राजनेता और कई सेलेब्स तक रणवीर अल्लाहबादिया पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं।
-अमर उजाला के साथ बात करते हुए टीवी के 'भीष्म पितामह' यानी मुकेश खन्ना ने रणवीर अल्लाहबादिया के साथ-साथ ऐसे शो और कंटेंट देखने वाले लोगों की भी जमकर आलोचना की है।
-मुकेश खन्ना ने कहा है- यही लोग देख रहे हैं इसी कारण यूट्यूबर्स पैसा कमा रहे हैं। ऐसे में ये सच नहीं है कि रणवीर ने जो कहा वो सबको पसंद नहीं आया। कुछ लोगों ने इसे पसंद भी किया होगै। ये यूट्यूबर गलत दिशा की ओर जा रहे हैं और उनका मानना है कि अधिक व्यूज का मतलब अधिक लोकप्रियता और पैसा होता है।
-मुकेश खन्ना ने आगे कहा- ये यूट्यूबर्स गलत कंटेंट की ओर जा रहे हैं। इन लोगों में भाषा का ज्ञान नहीं है और इन्हें लगता है कि नकारात्मक चीजें अधिक बिकती हैं।
-मुकेश खन्ना ने दावा किया है कि ऐसे लोगों की पिटाई की जानी चाहिए। एक्टर ने कहा- मुझे लगता है कि इन लोगों को पकड़कर मारना चाहिए ताकि इन्हें बुरा भी लगे।
-मुकेश खन्ना ने कहा- अश्लीलता देखने के लिए भी दर्शक बैठे हैं तो आपको वहां जाना चाहिए और बताएं कि मेरा मंच अश्लील है। ये दुखद है कि रणवीर अल्लाहबादिया जैसे सफल यूट्यूबर ने इंडिया गॉट लेटेंट नाम के शो में एक भयानक बयान दिया है। माता-पिता और सेक्स से लेना-देना है, इसलिए पूरा देश इस समय गुस्से में है।
रणवीर अल्लाहबादिया को क्या सजा देना चाहते हैं मुकेश खन्ना?
-मुकेश खन्ना ने कहा है- आज हमारे देश के युवा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। ये एक गंभीर अपराध है। इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
-भविष्य में ऐसे घटिया और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने वाले लोगों को हतोत्साहित करने के लिए अपराधियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। ऐसे लोगों के लिए मेरे पास एक सजा है। काला मुंह करके गधे पर बिठाकर उन्हें शहर भर में घुमाओ।
-मुकेश खन्ना ने आगे कहा- अगर मैं सच में शक्तिमान होता तो उसे उठाकर अंतरिक्ष में फेंक देता। इन्हें कुछ अच्छा करना चाहिए। वो गलत काम कर रहे हैं। ऐसे इनका भविष्य बिगड़ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications