फिर सुर्खियों में रानू मंडल, 'मानिके मगे हिते' गीत ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
नई दिल्ली, 29 सितंबर। 'एक प्यार का नगमा है' गीत गाकर रातों-रात स्टार बनीं रानू मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वजह है उनका नया गाना, जो कि इस वक्त यूट्यूब पर सुर्खियां बटोर रहा है।YouTuber Rondhon Porichoy ने रानू मंडल का एक नया वीडियो
'मानिके मगे हिते' गाते हुए पोस्ट किया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

फिर सुर्खियों में रानू मंडल
लाल टी-शर्ट और पैंट पहने रानू को गाते देखकर उनके फैंस काफी खुश हुए हैं और उनके गाने के लिए उन्हें बहुत सारी बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस गीत को अभी तक 64,562 views मिल चुके हैं और इस गीत को 2.3K लोगों ने पसंद किया है। इस गाने को 25 सितंबर को रिलीज किया गया था।

'मानिके मगे हिते' गीत ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
आपको बता दें कि साल 2019 में कोलकाता रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल की आवाज को लोग स्वरकोकिला लता मंगेशकर की आवाज से जोड़कर देखते हैं। साल 2019 में उनका 'एक प्यार का नगमा है' गीत वायरल हुआ था, जिसके बाद वो लोगों की नजर में आई थीं।

संगीतकार और सिंगर हिमेश रेशमिया
उनकी काबिलियत को सबसे पहले मशहूर संगीतकार और सिंगर हिमेश रेशमिया ने पहचाना और उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया, जिसके बाद रानू मंडल सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती बन गई हैं।

फैंस काफी खुश
हालांकि पिछले साल कोरोना के चलते मीडिया इंडस्ट्री के सारे काम-काज बंद पड़ गए थे, इस वजह से रानू का कोई भी गीत सामने नहीं आया था। हालांकि अब स्थिति सुधर रही है, जिसके कारण अब उनका गीत सामने आया है। जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं और वो रानू के इस नए गीत के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फिरोज खान के घर किया था काम
मालूम हो कि एक इंटरव्यू के दौरान रानू मंडल ने बताया था कि गरीबी के कारण वो रेलवे स्टेशन पर गाना गाने को विवश थीं लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब उनके हालात इतने खराब नहीं थे, वो और उनके पति अभिनेता फिरोज खान के घर पर साफ-सफाई का काम किया करते थे लेकिन पति के निधन के बाद उनकी लाइफ का खराब फेज शुरू हुआ और उन्हें पेट भरने के लिए रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर पैसे कमाने पड़े।
यहां देखें पूरा गाना












Click it and Unblock the Notifications