'आमिर और शाहरुख मेरे क्रश थे, उनके साथ रोमांटिक सीन करते हुए होती थी हालत खराब'
मुंबई, 13 नवंबर: रानी मुखर्जी जल्दी ही फिल्म 'बंटी और बबली-2' में नजर आएंगी। इसमें सैफ अली खान उनके साथ दिखेंगे। रानी पूरी स्टारकास्ट के साथ टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची। शो में सैफ और रानी शो के होस्ट कपिल शर्मा से हंसी मजाक करते दिखे। रानी ने इस दौरान अपने टीएनएज क्रेश के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वो आमिर खान और शाहरुख खान उनके क्रश थे।

इनके साथ काम करते हुए बहुत नर्वस थी
रानी मुखर्जी ने एक सवाल पर शो के होस्ट कपिल शर्मा से कहा, मैं आमिर खान और शाहरुख खान के साथ रोमांटिक सीन्स करने से पहले बहुत नर्वस थी। आमिर के साथ 'गुलाम' और शाहरुख के साथ 'कुछ कुछ होता है' की शूटिंग में रोमांटिक सीन शूट करने में मेरी हालत पतली हो जाती थी।

ये दोनों मेरे यंग क्रश
रानी ने आगे कहा, शाहरुख और आमिर के लिए आप कह सकते हैं कि ये मेरे 'यंग क्रश' थे। आमिर को 'कयामत से कयामत तक' में पहली बार देखा था था और शाहरुख को 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में देखा तो उन पर क्रश हो गया। 16-17 साल की उम्र में आमिर और शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिला। जिन को सिल्वर स्क्रीन पर देखा था, उनके साथ रोमांस करना मुश्किल तो था। दिल बड़ा जोर से धड़कता था।

रानी की शादी को लेकर भी सैफ ने की मजाक
शो के दौरान सैफ ने रानी मुखर्जी के आदित्य चोपड़ा से शादी करने को लेकर मजाक भी की। उन्होंने कहा, मैंने और रानी ने साथ में यशराज की कई फिल्में कीं है। तो पहले हम दोनों साथ में इंतजार करते थे कि हमारा चैक कब मिलेगा। अब वह अकेले इंतजार करते हैं कि रानी कब उनका चैक काटकर देंगी।

अगले हफ्ते आएगी फिल्म
सैफ और रानी की फिल्म बंटी और बबली 2 सिनेमाघरों में 19 नवंबर को रिलीज होगी। दोनों कई सालों बाद साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, प्रेम चोपड़ा, असरानी, यशपाल शर्मा सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवरी वाग भी नजर आएंगे। फिल्म को वरुण वी शर्मा ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications