'7 साल तक मैंने कोशिश की' रानी मुखर्जी की दूसरी प्रेग्नेंसी रही बेहद दर्दनाक, एक्ट्रेस को है इस बात का मलाल
Rani Mukherjee Miscarriage: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने 21 मार्च को अपना 46वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताना पसंद करती हैं। रानी मुखर्जी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है। लेकिन रियल लाइफ में एक पल ऐसा भी आया जब वह बुरी तरह टूट चुकी थीं।
'गैलाटा इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में रानी मुखर्जी ने बताया कि उनका मिसकैरेज हो चुका है। जिसके कारण वह काफी ज्यादा परेशान हो गई थीं। क्योंकि उनको इस बात का दुख था कि वह अब अपनी बेटी को कभी भी भाई या बहन नहीं दे पाएंगी। साथ ही एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह कब तक दूसरा बच्चा करने की कोशिश कर रही थीं।

रानी मुखर्जी ने कहा, 'मैंने अपने दूसरे बच्चे के लिए सात साल तक कोशिश की थी। मेरी जो बेटी है वह अब पूरे 8 साल की हो चुकी है। उसके तुरंत बाद, मैंने अपने दूसरे बच्चे के लिए कोशिश की थी। मैं बार-बार कोशिश करती रही थी लेकिन आख़िरकार मैं प्रेग्नेंट हो गई और फिर मैंने अपने बच्चे को खो दिया।'
रानी मुखर्जी ने आगे कहा कि, यह वह उम्र नहीं है जहां मैं दूसरा बच्चा पैदा कर सकूं। और यह मेरे लिए दुखद है कि मैं अपनी बेटी को भाई-बहन नहीं दे सकती। इससे मुझे सचमुच दुख होता है। लेकिन फिर मुझे लगता है कि हमारे पास जो कुछ है और जो नहीं है, उसके लिए हमें वास्तव में हमेशा आभारी रहना चाहिए। मेरे लिए आदिरा ही सबकुछ है और मैं वास्तव में खुश हूं कि वह मेरे पास है क्योंकि मैं उन माता-पिता को देखता हूं जो एक बच्चे के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।'
बता दें कि, रानी मुखर्जी और उनके पति आदित्य चोपड़ा की बेटी का जन्म साल 2015 में हुआ था। हालांकि कपल हमेशा उसे मीडिया और पैपराजी से दूर रखते हैं। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आखिरी बार उन्हें फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में देखा गया था। जिसमें उन्होंने रानी मां के दमदार रोल निभाया था। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को अवॉर्ड भी मिला था।












Click it and Unblock the Notifications